Trending News: ये हैं दुनिया का 'सबसे सेक्सी डॉक्टर', सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स
दरअसल 32 वर्षीय माइक वर्शावस्की को पीपल मैगजीन ने साल 2015 में Sexiest Doctor alive का खिताब दिया था, साथ ही वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं।;
दुनिया का 'सबसे सेक्सी डॉक्टर' (Sexiest Doctor Alive) माइक वर्शावस्की (Dr Mikhail Varshavski) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। डॉक्टर माइक के नाम से पहचाने जाने वाले माइक वर्शावस्की के सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी फॉलोअर्स हैं, यूट्यूब चैनल पर उनके करीब 10 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। हालांकि, वो दुनिया के सबसे सेक्सी डॉक्टर कैसे बने यहां जानें...
दरअसल 32 वर्षीय माइक वर्शावस्की को पीपल मैगजीन ने साल 2015 में Sexiest Doctor alive का खिताब दिया था, साथ ही वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं। डॉ माइक के इंस्टाग्राम पर करीब 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि यूट्यूब चैनल पर उनके 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो काफी ज्यादा बार देखी जाती हैं, इसके साथ ही वो दुनिया के जाने माने डॉक्टर भी हैं। वह मूल रूप से रूस के हैं लेकिन वो रूस से अमेरिका एक माइग्रेंट के तौर पर पहुंचे और हमेशा यहीं के हो के रह गए।
अभी हाल ही में डॉक्टर माइक चर्चाओं में थे, क्योंकि उनकी 2.5 करोड़ रुपये की कार चोरी हो गई थी। हालांकि, बाद में उन्हें उनकी लैंबॉर्गिनी वापस मिल गई थी। इतनी सफलता के बाद डॉ माइक न्यूयॉर्क में फिजिशियन के तौर पर रेगुलर प्रैक्टिस करते हैं। साथ ही वो जरुरतमंद लोगों की मदद कर पाते हैं। वहीं उन्होंने कई बिजनेस और स्पॉन्सरशिप जैसे मौकों को ठुकराया है क्योंकि उनका मानना है कि जिन चीजों को वो अपने क्लाइंट्स को सजेस्ट नहीं करते हैं आखिर वो उन्हें कैसे बेच सकते हैं। वो आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं वो अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलते हैं।