यूक्रेन से निकलते ही पाकिस्तान की आसमा ने जताया PM Modi का आभार, यहां जानें वजह

वहीं इस बीच एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल (Pakistani Girl Video Viral) हो रहा है। इस वीडियो में वो भारतीय अधिकारियों का शुक्रिया करती नजर आ रही है।;

Update: 2022-03-09 08:34 GMT

रूस-यूक्रेन की जंग (Russia Ukraine War) आए दिन और ज्यादा बढ़ती ही जा रही है। इस जंग के बीच कई देशों के नागरिक अब भी यूक्रेन (Ukraine) में फंसे हुए हैं। भारत सरकार (Indian Goverment) ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' (Operation Ganga) चलाया है। इस मिशन के तहत कई छात्रों की घर वापसी हुई है। वहीं इस बीच एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल (Pakistani Girl Video Viral) हो रहा है। इस वीडियो में वो भारतीय अधिकारियों का शुक्रिया करती नजर आ रही है।

दरअसल कीव में भारतीय अधिकारियों ने एक पाकिस्तानी लड़की को यूक्रेन से बाहर निकलने में मदद की है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी आसमा शफीक पश्चिमी यूक्रेन से सही सलामत निकल चुकी हैं और जल्द ही वो अपने परिवार से मिल पाएंगी।

इसके साथ ही पाकिस्तान की आसमा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास और पीएम मोदी का शुक्रिया किया है। इस दौरान आसमा ने कहा कि मैं कीव में स्थित भारतीय दूतावास का शुक्रिया करती हूं, क्योंकि उन्होंने हमें बहुत खतरनाक स्थिति से बाहर निकलने में मदद की है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का भी आभार व्यक्त किया है। अस्मा ने आगे कहा कि मैं आशा करती हूं कि हम सही सलामत घर पहुंच जाएं।

इससे पहले भी विदेश मंत्रालय द्वारा बताया गया था कि यूक्रेन में फंसे एक बांग्लादेशी को निकाला गया था। साथ ही एक नेपाली नागरिक को भी ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से बाहर निकाला गया था। यही नहीं उसके बाद काठमांडू में भारतीय दूतावास ने भी सूचित किया था कि भारत सरकार द्वारा पोलैंड से सात और नेपालियों को निकाला गया है।

Tags:    

Similar News