नंदा देवी चोटी के नजदीक ITBP की टीम को मिले 7 विदेशी पर्वतारोहियों के शव

आईटीबीपी की टीम ने सात विदेशी पर्यटकों के शव बरामद किए हैं, जो उत्तराखंड के नंदा देवी पर्वत हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। ये सातों विदेशी पर्यटक सात सप्ताह पहले लापता हो गए थे।;

Update: 2019-06-23 14:16 GMT

आईटीबीपी की टीम ने सात विदेशी पर्यटकों के शव बरामद किए हैं, जो उत्तराखंड के नंदा देवी पर्वत हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। पिछले तीन सप्ताह पहले आठ पर्वतारोही लापता हो गए थे। इनमें से एक महिला पर्वतारोही का शव भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शव करीब 21 हजार फीट की ऊंचाई पर मिले। आईटीबीपी की टीम इन शवों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ले आई है। यहां से इन्हें बेस कैंप-3 ले जाया जाएगा जो 18 हजार फीट की ऊंचाई पर है। 

जानकारी के मुताबिक नंदा देवी की चोटी पर जो पर्वतारोही लापता हो गए थे उनमें से चार ब्रिटेन के, दो अमेरिक के, एक ऑस्ट्रेलिया और एक भारत के नागरिक हैं। इनमें से सात शव ही मिले हैं।

आईटीबीपी के डीआईजी एपीडी निंबाड़िया ने बताया कि सात पर्वतारोहियों के शव बर्फ के नीचे दबे मिले। एक अन्य पर्वतारोही के शव की तलाश की जा रही है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News