उत्तराखंड : करन ग्वाल ने फहराया एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा, बने धारचूला के छठे पर्वतारोही

उत्तराखंड के धारचूला तहसील के करन ग्वाल ने एवरेस्ट फतह करके देश और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। करन ने 22 मई को एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे धारचूला को गर्व हो रहा है।;

Update: 2019-05-25 04:46 GMT

उत्तराखंड के धारचूला तहसील के करन ग्वाल ने एवरेस्ट फतह करके देश और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। करन ने 22 मई को एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे धारचूला को गर्व हो रहा है।

करन ग्वाल धारचूला तहसील के छठे पर्वतारोही हैं जिन्होंने एवरेस्ट फतह किया है। इसके पहले मोहन सिंह गुंज्याल, योगेश गर्ब्याल, सुमन कुटियाल, रतन सिंह सोनाल और कविता बूढ़ाथोकी ने एवरेस्ट फतह करके देश व प्रदेश का नाम से ऊंचा किया है।

धारचूला के दारमा घाटी के करन ग्वाल 2012 में बेस कैंप तक अभ्यास के तौर पर गए थे। 5 साल बाद यानी 2017 में वह बेस कैंप चार तक पहुंच गए पर टीम के अन्य सदस्यों की तबियत खराब होने के कारण उन्हें भी वहां से वापस लौटना पड़ा।

करन ग्वाल की इस कामयाबी पर देश प्रदेश के साथ उनके परिवार में खुशी का माहौल है। करन की पत्नी मीरा ग्वाल, बेटा आयुष बेटी प्राची व रिश्तेदारों ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News