उत्तराखंड : तेज बारिश ने प्रदेश की रफ्तार पर लगाई ब्रेक, केदारनाथ में आधी हुई तीर्थयात्रियों की संख्या

उत्तराखंड में पहली बारिश ने ही प्रदेश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से सड़के छतिग्रस्त हो गई। उत्तरकाशी जिले में मूसलाधार बरसात से जोशियाड़ा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।;

Update: 2019-07-05 05:56 GMT

उत्तराखंड में पहली बारिश ने ही प्रदेश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से सड़के छतिग्रस्त हो गई। उत्तरकाशी जिले में मूसलाधार बरसात से जोशियाड़ा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग व्यापारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी दुकानों में पानी घुस जाने से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा। बरसात ने गाड़ियों के पहिए रोक दिए। गंगोत्री हाईवे पांच घंटे के लिए अवरुद्ध रहा।

प्रदेश में हो रही तेज बारिश ने केदारनाथ यात्रियों के आने पर भी ब्रेक लगाया है। 3-4 दिन पहले औसतन 4 से 5 हजार तीर्थयात्री आते थे वहीं बरसात होने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या आधी हो गई है। ऐसी बारिश के बाद फिलहाल बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का पहुंचना मुश्किल है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र से निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर चुका है। अगले कुछ दिन भारी बारिश होने के अनुमान है। सरकार ने बचाव के लिए काफी तैयारियां की है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News