11 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
11 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
11 जुलाई 2021 पंचांग
नक्षत्र : पुष्य, अश्लेषा
योग : हर्षण, वज्र
करण : बव, बालव, कौलव
सूर्योदय : 5:52 AM
सूर्यास्त : 07:12 PM
ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : खरगोश पालने के इतने सारे फायदे सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग, आइए जानें...

मेष
कार्यक्षेत्र में आपका सामना किसी जटिल काम से होने वाला है,धैर्य से बात बनेगी। लंबे समय से चल रही मानसिक परेशानी सेअब छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। किसी ऐसे इंसान से मुलाकात का अवसर मिलने वाला है जिनसे मिले सालों हो गए। पढाई के क्षेत्र में चीजें आपको अपने अनुकूल होती नजर आएंगी,हौसला बढेगा।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

वृषभ
पूर्व में किए गए निवेश से शानदार रिटर्न मिलने के संकेत हैं,आर्थिक स्तर उंचा होगा। परिवार के साथ शहर से बाहर घूमने जाना रोमांचक रहेगा,दिल खोलकर मस्ती करेंगे। किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के रास्ते में छोटी छोटी वाधा नहीं आने दे सकते। समाजिक क्षेत्र में अपनी मदद की उम्मीद में किसी और को निराश न करें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल

मिथुन
आप अपनी मेहनत से फिट और उर्जावान बने रहेंगे,अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं। परिवार के किसी छोटे मोटे झगड़े को विस्तार देने की जरुरत नहीं,समझदारी से काम लें। व्यापारिक यात्रा में रात दिन की जी तोड़ मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिलने वाली है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी फैसला आज टाल देना ही बेहतर रहेगा,समय प्रतिकूल है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

कर्क
आप में से कुछ लोग फिट रहने के लिए स्पेशल क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। आप के अव्यवहारिक मांग से परिवार परेशान हो सकता है,ध्यान रखना होगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आज अनुकूल समय है,आगे बढें। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी समस्या का आपसी बातचीत से हल निकल सकता है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : टियल

सिंह
यदि आप चाहते हैं कि काम आपके तरीके से हो तो स्वयं उसकी देखरेख करें। आज आप पढाई क्षेत्र में में आए अतिरिक्त कार्यभार से आसानी से निपट सकेंगे। समाजिक क्षेत्र के लिए काम करने वालों के लिए फंड इकट्ठा करने में परेशानी होगी। माता पिता या कोई और बुजूर्ग आपकी इच्छा के बावजूद कोई काम करवा सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा

कन्या
आप लोगों में से कुछ को अपने काम के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। किसी खास से मिलने के लिए विदेश जाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। रुका हुआ एरियर मिल जाने की संभावना है,आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। समाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढने की उम्मीद है,दायरा बढा सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन

तुला
सेहत के स्तर पर उठाए गए कदम का फायदा मिलता हुआ नजर आने वाला है। नवविवाहितों के बीच अच्छी समझदारी रहने की उम्मीद है,लगाव बढने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा की संभावना बन रही है,रोमांचक समय रहेगा। प्रॉपर्टी लेने के लिये प्रयासरत लोगों की बात बन सकती है,मनपसंद प्रॉपर्टी मिल जाएगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

वृश्चिक
सेहत के स्तर पर हो रही समस्या से अब जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। कोई करीबी आपको घरेलू समस्या से निपटने में मदद कर सकता है,भरोसा रखें। शांति और कायाकल्प के लिए कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझा लिया जाएगा,फैसला आपको हक में हो सकता है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

धनु
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है कोई असाधारण उपलब्धि मिलेगी। आज किसी के उकसाने के बावजूद भी आपा नहीं खो सकते,माफ करने के मूड में रहेंगे। किसी से लिया हुआ उधार समय पर चुकाने में सफल साबित हो सकते हैं,बेफिक्र रहें। पुराने दोस्त से मिलकर पुरानी बातों को याद करने का अवसर मिलेगा,भावुक हो सकते हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : एक्वा मरिन

मकर
एक छोटी सी शारिरीक समस्या जिसने आपको परेशानी थी अब दूर हो जाने वाला है। किसी मेहमान के अचानक घर आ जाने से आपका रुटिन खराब हो जाने का खतरा है। आर्थिक स्तर पर आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है,कई परेशानी दूर होगी। समाजिक क्षेत्र में उन लोगों से प्रशंसा मिलने की उम्मीद है जो आपके शुभचिंतक हैं।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गहरा भूरा

कुंभ
आप आज खुद को फिट और उर्जावान बनाए रखने में सफल रहने वाले हैं। घरेलू स्तर पर सुकून और खुशी की स्थिति रहने की उम्मीद है,तसल्ली रखें। सड़क से गुजरते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल है,आगे बढें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मजेंटा

मीन
फिट रहने के लिए आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। वर्तमान घरेलू स्थिति में आपके सलाह या सुझाव की जरुरत है। एक छोटे लेकिन मजेदार वेकेशन पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। प्रॉपर्टी के विवाद को आपसी बातचीत से सुलझा लेना सही रहेगा। पढाई के स्तर पर अपनी स्थिति से अवगत रहना बेहद जरुरी है
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फारेस्ट ग्रीन
टिप्स
- अपने चूल्हे के ऊपर एक दर्पण लगाएं। इस स्थिति में दर्पण द्वारा परावर्तनीय प्रभाव से चूल्हे का ऊपरी हिस्सा युगल रूप में अर्थात डबल देखा जा सकता है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से आपकी आमदनी की क्षमता बढ़ जाती है।
- घर के दक्षिणी कोणे में लाल रंग होने पर शोहरत और सफलता मिलती है । इसके लिए आप लाल कुशन ,लाल कालीन या लाल पेंटिंग्स लगा सकते हैं।
- इस्तेमाल नहीं होने पर बाथरुम का दरवाजा हमेशा बंद रखें । इससे ची (सकारात्मक ऊर्जा) का प्रवाह बना रहेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS