Gochar 2022: मिथुन संक्रांति आज, इन राशि के लोगों का होगा भाग्योदय

Gochar 2022:ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को ग्रहों के राजा और शनिदेव के पिता के रुप में जाना जाता है। सूर्यदेव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं अब सूर्यदेव ने 15 जून अर्थात आज वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है और मिथुन राशि में करीब एक महीने तक गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से इन राशियों का भाग्योदय होने वाला है। तो आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: 'राहु' का नक्षत्र परिवर्तन इन राशि वालों की चमका सकता है किस्मत
सूर्यदेव इस दौरान वृषभ राशि वाले लोगों को शुभ फल प्रदान करेंगे। इन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सूर्यदेव की विशेष कृपा से इन लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में शांति रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।
वहीं सूर्य का मिथुन राशि में गोचर सिंह राशि वाले लोगों को भी विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। आप लोगों को बड़ा मुनाफा होने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत अच्छा सिद्ध होगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी स्टूडेंट के लिए ये समय लाभकारी रहेगा।
सूर्यदेव का मिथुन राशि में गोचर कन्या राशि वाले जातकों को करियर के क्षेत्र में अधिक लाभ दिलाएगा। इन्हें प्रमोशन भी मिल सकता है। अच्छी नौकरी के ऑफर भी आ सकते हैं और लोगों का सहयोग भी मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव हर माह अपना राशि परिवर्तन करते हैं और एक राशि में लगभग एक माह तक विराजमान रहते हैं। इसी प्रकार सूर्यदेव सभी 12 राशियों में गोचर करते रहते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS