Supermoon 2023: आज दिखाई देगा सुपरमून का बेहद दुर्लभ नजारा, जानें क्यों है ये बेहद खास

Supermoon 2023: आज दिखाई देगा सुपरमून का बेहद दुर्लभ नजारा, जानें क्यों है ये बेहद खास
X
August Supermoon 2023: अंतरिक्ष में कभी न कभी किसी न किसी प्रकार की अक्सर घटनाएं घटती रहती है, जो हमें हैरान कर देती है। इनमें से कई ऐसी घटनाएं होती है, जो बहुत ही खूबसूरती होती है और लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। आज 1 अगस्त को आसमान में चंद्रमा का एक अद्भुत नजारा दिखने वाला है। तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

August Supermoon 2023: अंतरिक्ष में अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जो हमें हैरान कर देती है। इनमें से कई ऐसी घटनाएं होती है, जो बहुत ही खूबसूरती होती है और लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। अगस्त का महीना शुरू हो गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस माह में कई प्रकार खगोलीय घटनाएं घटने वाली हैं। यह घटनाएं बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है। इस माह में दो सुपरमून नजर आने वाले हैं। पहला 1 अगस्त 2023 यानी आज और दूसरा 30 अगस्त की रात को नजर आएगा। लेकिन, क्या आपको पता है सुपरमून क्या होता है। अगर नहीं तो आइये.. यहां जानते हैं।

ये भी पढ़ें- साल 2023 में कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें डेट और टाइम, इस वक्त भूलकर भी न करें ये कार्य

जानें सुपर मून क्या है

सुपर मून एक बहुत ही दुर्लभ खगोलीय घटना है। ऐसी घटनाएं अंतरिक्ष में कभी-कभार ही देखने को मिलती है। इस बार सुपर मून का 2 बार बनना खगोलीय प्रभावों पर निर्भर करता है। दरअसल, जब सूर्य की रोशनी से चंद्रमा नहाकर पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु के पास से गुजरता है, तो उस समय चंद्रमा हमें विशाल और भव्य रूप में नजर आता है। इस घटना को साधारण भाषा में सुपरमून यानी पूर्ण चंद्रमा कहा जाता है। खगोलीय विज्ञान के अनुसार, यह स्थिति तब आती है, जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी 2 लाख 24 हजार 865 मील रह जाती है। उस समय सुपर मून बनाता है।

1 अगस्त यानी आज नजर आएगा पहला सुपर मून

खगोलविदों के अनुसार, इस माह में पहला सुपरमून आज यानी 1 अगस्त 2023 को नजर आएगा। यह सुपरमून काफी बड़ा और अब तक के सूपर मून की तुलना में सबसे विशाल दिखाई देगा। आज के दिन पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा करीब 5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई दिखाई देगी। जिसकी वजह से चंद्रमा बहुत नजदीक दिखाई देगा। आज चंद्रमा के रंगों को भी अच्छे से देख सकते हैं।

30 अगस्त 2023 को दिखेगा ब्लू मून

खगोलविदों की मानें तो 30 अगस्त ब्लूमून यानी कि नीला चांद नजर आने वाला है। आसमान में ब्लू मून का दिखाई देना बहुत ही दुर्लभ घटना माना जा रहा है। 30 अगस्त को चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देगा। एस्ट्रोनॉमर का कहना है कि हर महीने की दूसरी पूर्णिमा को इस तरह का सुपरमून दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें- Second Lunar Eclipse 2023: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखेगा

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story