2021 Grahan List: साल 2021 में कब, कहां और कितने ग्रहण लगेंगे, जानिए...

2021 Grahan List: साल 2021 में कब, कहां और कितने ग्रहण लगेंगे, जानिए...
X
2021 Grahan List: वर्ष 2021 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब पड़ेंगे और ग्रहण की तिथियां (Eclipse dates) क्या होंगी। और ग्रहण पड़ने का समय (time of eclipse) क्या होगा। और ग्रहण कितने समय लगेगा। तथा ये ग्रहण कहां-कहां (Eclipse Location) दिखाई देंगे। आइए जानते हैं ग्रहण के बारे में।

2021 Grahan List: नया साल शुरू होते ही नए व्रत और त्योहार भी शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही नए साल में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। तो आइए जानते हैं कि साल 2021 में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण कब-कब लगेंगे और इनका क्या समय होगा।

Also Read: जानिए मार्गशीर्ष मास का महत्व, भगवान श्रीकृष्ण ने कही थी ये बात

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

10 जून 2021 दिन गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। जोकि दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा और शाम के 06:41 बजे समाप्त होगा। ग्रहण लगने का कुल समय 5 घंटा 41 मिनट होगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, जबकि कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रुप से दिखाई देगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में आंशिक रुप से दिखाई देगा।

Also Read: Lal kitab : पति अथवा प्रेमी को सौतन के चंगुल से ऐसे छुटाएं, दोनों में झगड़ा करवाएं

साल 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण

04 दिसंबर 2021, दिन शनिवार को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जोकि सुबह 10:59 बजे से प्रारंभ होगा और शाम को 03:07 बजे समाप्त होगा। यानि कि सूर्य ग्रहण का कुल समय पांच घंटे सात मिनट होगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिणी अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया ओर दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण

26 मई 2021, दिन बुधवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। जोकि दोपहर 02:17 बजे से शुरू होगा और शाम को 07:19 बजे समाप्त होगा। यानि चंद्र ग्रहण की कुल अवधि पांच घंटा दो मिनट की होगी। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जोकि पूर्वी एशिया, ऑस्टेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण के रुप में देखा जाएगा। लेकिन भारत में उपच्छाया ग्रहण की तरह ही देखा जाएगा।

साल 2021 का दूसरा चंद्र ग्रहण

19 नवंबर 2021 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। जोकि दोपहर 11:30 बजे से प्रारंभ होगा और शाम 05:33 बजे समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि छह घंटा तीन मिनट की होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी यूरोप, ऑस्टेलिया और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

Tags

Next Story