Solar Eclipse 2020: 21 जून 2020 का सूर्य ग्रहण अपने साथ लाएगा बड़ी घटनाये

Solar Eclipse 2020: 21 जून 2020 को सूर्यग्रहण लगने वाला है। सूर्यग्रहण अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। यह ग्रहण अपने आप में सामान्य ग्रहण नहीं है। यह 15 दिन में दूसरा ग्रहण है। इसी महीने की 5 तारीख को चंद्रग्रहण लगा था और उसके ठीक 15 दिन बाद सूर्यग्रहण लग रहा है। यह गोचर की स्थति अपने आप में सामान्य नहीं है। जब ग्रहण जल्द जल्द पड़ते है तो वे आसमान्य स्थति को दर्शाते हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसे जल्दी जल्दी ग्रहण पड़ते है तो वे नकारात्मक स्थिति दर्शाते हैं और इसके साथ ही यह ग्रहण बुध की राशि में लग रहा है। जंहा पर राहु बहुत प्रबल स्थिति में पहले से विराजमान है। इस प्रबलता का सूर्य पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
ग्रहण वाले दिन छ ग्रह बक्री होंगे। यह सूर्यग्रहण वर्ष के राजा की राशि में लग रहा है। इस समय सरकार के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं है। इस ग्रहण के कारण भारत से दुनिया की व्यापारिक स्थिति प्रभावित होगी। काम त्रिकोण का है जो बुध की राशि को दर्शाता है। कोरोना वायरस भी चल ही रहा है कोरोना के केस बहुत तेजी से ऊपर जा सकते हैं। इस समय भूकंप आदि कोई त्रासदि आ सकती है।
ग्रहण काल में हमें ईश्वर की प्रार्थना करनी चाहिए। प्रकृति हम सभी पर अपनी अनुकंपा बनाए रखें और हम सभी को इस संकट से उभारें। खुद के ऊपर सयम रखें और कोई छोटी मोटी घटना होती है तो उसे तूल न दैं अफवाहें न फैलाएं, ताकि स्थति समान्य रहें। इस ग्रहण के वजह से बहुत ही ज्यादा चांस है कि सरकार को किसी वर्ग की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, दंगे हो सकते है और प्राकृतिक घटनाएं हो सकती है। सूर्य का प्रभाव अगले छ महीने तक रहता है। अगले छ महीने में इस तरीके की घटनाएं देखने को मिल सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको अगले 6 महीने तक शयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है। ईश्वर पर विश्वास रखें। हाल में सुनना होगा कि हथनी के साथ केरल में कैसी घटना की गई है। ऐसी ही घटना प्रकृति का विनाश होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS