23 August 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

23 August 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज के लव राशिफल के अनुसार यदि आप किसी को प्रपोज करने जा रहे है तो शा्म 5 बजे से 7 बजे के बीच में बिल्कुल भी न जाएं। क्योंकि इस समय पर राहुकाल रहेगा। इसके साथ ही कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का लव राशिफल आइए जानते हैं।
23 अगस्त 2020 मेष लव राशिफल
मेष राशि के जो जातक रिलेशनशिप मे हैं उनके चेहरे का आकर्षण आज लवर का प्रभावित करेगा।वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। जिसकी वजह से उनका भी आज का दिन काफी शुभ रहेगा।
23 अगस्त 2020 वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनका मन आज विचलित रहेगा।प्रेमी के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा मन में रहेगी।वहीं इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने जीवनसाथी से किसी भी प्रकार का झूठ नहीं बोलना चाहिए।
23 अगस्त 2020 मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में है और वह अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो उन्हें आज प्रपोज कर दें। वहीं इस राशि के नवविवाहित जातको को आज जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है।
23 अगस्त 2020 कर्क लव राशिफल
कर्क राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनकी लव लाइफ में आज तनाव कम होगा। वहीं इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उनका अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।
23 अगस्त 2020 सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं और अगर वह आज अपने प्रेम विवाह की बात करने जा रहे हैं तो आज उनकी बात बनते- बनते बिगड़ जाएगी।वहीं इस राशि के शादीशुदा लोगो के जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है।
23 अगस्त 2020 कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनकी लव लाइफ में बिना वजह का तनाव उत्पन्न हो सकता है।वहीं इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने जीवनसाथी की भावनाओ को समझने की आवश्यकता है।
23 अगस्त 2020 तुला लव राशिफल
तुला राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनका प्रेमी आज उनसे नाराज हो सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा लोगो का जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
23 अगस्त 2020 वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जो लोग प्रेम संबंधों मे हैं उन्हें अपने लवर के प्रेम और विश्वास को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उन्हें अपने जीवनसाथी पर विश्वास रखना चाहिए।
23 अगस्त 2020 धनु लव राशिफल
धनु राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं वह आज अपने प्रेमी पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वह आज अपने जीवनसाथी की और आकर्षित होंगे।
23 अगस्त 2020 मकर लव राशिफल
मकर राशि के जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें आज परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
23 अगस्त 2020 कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते में आज मजबूती आएगी।वहीं इस राशि के जो लोग विेदेश में विवाह करना चाहते हैं उन्हें कोई रिश्ता मिल सकता है। इसके अलावा शादीशुदा लोगो के जीवन में गलतफहमियां उभर सकती है।
23 अगस्त 2020 मीन राशिफल
मीन राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। वहीं इस राशि के जो लोग विवाह के लिए कोई अच्छा रिश्ता देख रहे थे उन्हें कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS