24 अक्टूबर 2020: आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल (Today's Shardiya Navratri Horoscope)

24 अक्टूबर 2020: आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल (Todays Shardiya Navratri  Horoscope)
X
आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 24 अक्टूबर 2020 को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

मेष

आज आप पॉजेटिव रहें। आपकी कुछ योजनाएं बन सकती हैं। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आपके घर माता महागौरी का वास रहेगा। छात्र एक्सट्रा मेहनत करेंगे। सेहत पर ध्यान दें।

टिप:आग बढ़ने का प्रयास करें।

वृषभ

आज का दिन खुशी से बीतेगा। नए मौके मिलेंगे। हर प्रकार के मामलों में शांत मन से विचार करें। समय का लाभ उठाते हुए सभी कार्यों को पूरा करें। घर में बेहतर माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ समय गुजारने का मौका मिल सकता है।

टिप: आय व्यय पर संतुलन बनाये रखें।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। करियर के लिहाज से दिन मेहनत करने वाला हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और निवेश का कोई मौका आपको मिल सकता है। पारिवारिक माहौल में शांति रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। बाहर के खाने-पीने से बचें।

टिप: खुद के लिए भी समय निकालें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्र का आठवां दिन बढिया रहेगा। आपकी बुद्धि के प्रयोग से आपके कार्य आसान हो जाएंगे। आज आप सकारात्मक रहने का प्रयास करें। अपनी जिम्मेदारियों को आप आज अच्छे से निभाएंगे। किसी व्यक्ति की सलाह लें जो आपका मार्गदर्शन कर सकें।

टिप: अनावश्यक खर्चों से दूर रहें।

सिंह

आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह रहेगा। पढ़ाई में आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। आफिस में मजबूत स्थिति रहेगी। इनकम में भी वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

टिप: परिवार को समय दें।

कन्या

दिनमान अनुकूल रहेगा। आफिस में आज बहुत से लोगों का ध्यान आप पर हो सकता है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स अधिक मेहनत करेंगे। परिवार में सुख-शांति की के कारण आपका मन प्रसन्नचित रहेगा।

टिप: आलस्य से दूर रहें।

तुला

आज मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नए कार्यों की योजना बना लें। छात्र लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे। जीवन की कई परेशानियों का हल आपको मिल जाएगा।

टिप: लक्ष्य पर फोकस करें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए तरक्की वाला रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपके आडियाज भी सराहनीय रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनर के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे हो सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।

टिप: वाणी में मधुरता बनाए रखें।

धनु

नवरात्र का आठवां दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। आप नई महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ेंगे। लव लाइफ के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा। घर में सुख-समृद्धि रहेगी। सेहत के अच्छे रहने के संकेत हैं।

टिप: अनावश्यक खर्चों से दूर रहें।

मकर

आज किस्मत आपका साथ देगी। जिससे आपको लाभ के बेहतर अवसर मिलेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी मेहनत करें। सेहत पर ध्यान दें।

टिप: आर्थिक निवेश सोच-समझ कर करें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए नवरात्र का आठवां दिन काफी शुभ रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। आज आप शारीरिक-मानसिक ताजगी के साथ अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

टिप: आगे बढ़ने का प्रयास करें।

मीन

अपने करियर की योजना बनाने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में बेहतरीन नतीजे हासिल होगें जिससे आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने का मौका मिलेगा। आज आपको अपना व्यवहार शांत और सकारात्मक रखना होगा। आज कोई भी निर्णय पूर्ण विवेक से लें।

टिप: गुस्से पर नियंत्रण रखें।

Tags

Next Story