26 February 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

26 February 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक
  • जानें अपनी लव लाइफ और वास्तु टिप्स के बारे में

26 February 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

26 फरवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : अश्लेषा

योग : अतिगण्ड

करण : वणिज

सूर्योदय : 06:54 एएम

सूर्यास्त : 06:24 पीएम

Also Read : Hazrat Ali Birthday : हजरत अली कौन हैं, 1400 साल पहले मक्का में हुआ था जन्म


मेष

कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को हल्के में ना लें। परिवार आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेगा। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था करना थोड़ा मुश्किल होगा।

लव फोकस-आपके प्यार भरे शब्द साथी का मूड सुधारने में मदद करेंगे।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - इंडिगो


वृषभ

रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए सरप्राइज प्लान कर सकता है। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है।

लव फोकस-अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - गोल्डन


मिथुन

कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। आपके अच्छे मूड के चलते परिवार का मूड भी अच्छा रहेगा। आज किसी यात्रा पर जाना भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होने से संपत्ति में बढ़ावा होगा।

लव फोकस-अपने साथी से दिल की बात करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – डार्क ग्रे


कर्क

पिछले किसी निवेश से धन लाभ की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने में सफल होंगे।

लव फोकस-आज आपका साथी आपको गलत समझ सकता है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - केसरिया


सिंह

आपके प्रयासों से सेहत अच्छी रहेगी। घर के कामों में मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। किसी यात्रा पर जाना काफी मज़ेदार साबित होगा। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-किसी करीबी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – हल्का पीला


कन्या

कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। परिवार के लिए समय निकालने की सभी तारीफ करेंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला दोबारा उठा सकते हैं।

लव फोकस-अपने साथी के शाम बिताकर मूड रोमांटिक होगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – गाढ़ा हरा


तुला

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मुश्किल हो सकती है। किसी फ्लैट या प्लॉट के आवंटित होने की संभावना है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिन मांगे किसी को दी गई सलाह रिजेक्ट हो सकती है।

लव फोकस-आज आपका साथी आपको समझेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – नारंगी


वृश्चिक

बिजनेस को बढ़ाने की सोच सकते हैं। घर पर किसी घटना के चलते मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में जल्दबाज़ी ना दिखाएं।

लव फोकस-अपने साथी को कुछ उपहार देना लाभदायक रहेगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – गुलाबी


धनु

करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

लव फोकस-जीवनसाथी के साथ अच्छी समझ के चलते खुशी मिलेगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नेवी ब्लू


मकर

कार्यक्षेत्र पर शुभचिंतकों की अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी परिवार में चल रही किसी गलतफहमी को दूर करेगा। तेज गति से वाहन चलाने से बचें। खानदानी प्रॉपर्टी आपके नाम हो सकती है।

लव फोकस-अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – टील


कुंभ

कार्यक्षेत्र पर आपके निर्णय निशाने पर रहेंगे। परिवार से मिले समर्थन से मूड अच्छा रहेगा। रियल स्टेट डीलर का ज्यादा समय फील्ड में बीत सकता है। पढ़ाई में किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे।

लव फोकस-आपके साथी की किसी ज़िद के चलते परेशान हो सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन


मीन

कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी के यात्रा पर जाकर अच्छा लगेगा। स्पष्ट दृष्टि और दृढ़ता आपके प्रयासों में मददगार साबित होंगे। मौसम से परेशान लोगों की सेहत में सुधार होगा।

लव फोकस-प्यार की तलाश कर रहे लोग हताश हो सकते हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

टिप्स

  • सोने के सिक्के और सिल से भरा हुआ जहाज चाइना में बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल व्यापार में सफलता के लिए किया जाता है।
  • एक बहुमुखी क्रिस्टल अपने घर के बीचों बीच टांगेँ, यह आपके माथे तक लटकता हुआ होना चाहिए। इसका सकारात्मक प्रभाव समूचे घर में रहेगा।
  • अपने प्रोफेशन या घर-परिवार में समृद्धि और विकास के लिए कार्यस्थल या घर में एक हिरण का चित्र या मूर्ति रखें। ऐसा कर आप अपने कार्य में गतिशीलता ला सकते हैं और परिवार में सभी सदस्यों का जीवन आनंद से भरा रहेगा तथा आपकी तरक्की भी होगी।

Tags

Next Story