26 January 2023 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल (Today Horoscope)

26 January 2023 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
26 January 2023 : कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

26 January 2023: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और दिन गुरुवार है। आज कैसा रहने वाला है आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

25 जनवरी 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

तिथि- पंचमी

नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद

करण-विष्टि और बालव

पक्ष- शुक्ल पक्ष

दिन- गुरुवार

माह- माघ

व्रत- बसंत पंचमी

योग-शिव

सूर्योदय- 7:13 AM

सूर्यास्त- 5:55 PM

मेष


मेष राशि के जातक आज जो भी काम शुरू करेंगे। उस काम में आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अपने आसपास के लोगों से झगड़ा न करें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी होगा। अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

वृषभ


वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। क्योंकि आज भाग्य आपका साथ देगा। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। प्रसन्न रहेंगे। बिगड़े काम भी बनेंगे। धन प्राप्ति से मन खुश रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

मिथुन


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप परिवार को समय देंगे। काम में रुचि और आनंद लेंगे। व्यावसायिक मामलों में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। आज सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क


इस राशि के जातकों के आज सभी लंबित कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। यात्रा, विशेषकर धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। दान करने से भाग्य सुधार सकता है। आज दान करें। लोग आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा करेंगे। आज प्रसिद्धि का योग बन रहा है।

सिंह


आज नई परियोजनाओं की शुरुआत करने से बचना चाहिए। सामान्य जीवन व्यतीत करें। आज खरीदारी न करें। आज कर्ज लेने या देने से बचें। अनजान जगहों की यात्रा करने से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें। आज आपके लिए सफेद रंग आज आपके लिए अशुभ है।

कन्या


आज कोई जल्दबाजी न करें। कई समस्या सामने खड़ी हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर या कोई भूमि खरीदने का योग है आज। नौकरी मिलने की संभावना है।

तुला


आज के दिन सफेद रंग के प्रयोग से बचें। कार्य करते समय सावधानी बरतें। आज चोट लगने की संभावना है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नए प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें। हो सकते तो टाल दें। कोई विवाद न हो। ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ेगा।

वृश्चिक


खान-पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। नई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं, निर्णय ले सकते हैं। वित्तीय निवेश कर सकते हैं। बिक्री और खरीद सौदे लाभकारी होगा। यात्रा आदि के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

धनु


आज कोई भी नया उद्यम शुरू न करें। महत्वपूर्ण निर्णय न लें। यात्रा न करें। बिक्री और खरीद सौदे न करें। किसी भी तरह का निवेश न करें। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए। आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जनता के विरोध का सामना करने की संभावना है। मानसिक तनाव न लें।

मकर


आज लोग आपके व्यक्तित्व की सराहना करेंगे। यह दिन सफलता का है। अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। एक अच्छा जीवन जीने की प्रबल इच्छा रखेंगे। प्यार से जुड़े मामलों में आप सफल रहेंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं और वित्तीय निवेश कर सकते हैं।

कुंभ


आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। पैसे बचाने की कोशिश करें। फिजूलखर्ची न करें। साथ ही किसी भी सामग्री की खरीदारी में शामिल न हों। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। अपने खान-पान का थोड़ा सा ध्यान रखें।

मीन


मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपका मन भावनात्मक स्थिति में रह सकता है। आप अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचान सकते हैं। अपने में सुधार करने का प्रयास जारी रहेगा। अपनों के बीच ये दिन अच्छा गुजरेगा। आज आपके जीवन में कई तरह के सुधार के आसार हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story