28 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

28 July 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

28 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।

28 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा

योग : अतिगण्ड

करण : कौलव

सूर्योदय : 5:42 AM

सूर्यास्त : 07:07 PM

ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : सपने में क्रोधित होने का ये मतलब जानकर खुशियों से झूम उठेंगे आप

मेष

कई अलग अलग स्तोत्र से आमदनी होने के कारण वित्तीय स्तर पर मजबूती आने वाली है। जो लोग शेप में बने रहने के लिए प्रयास कर रहे उन्हें कुछ आसान टिप्स मिल सकता है। समारोह में बहुत सारे मेहमानों के आने की अपेक्षा रखने वालों को निराशा हो सकती है। आप अपने रुटिल लाइफ से समय निकालकर आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

वृषभ

आज का दिन काफी रोमांचक रहेगा,समाजिक क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकते हैं। किसी मनोरंजक इंसान का साथ मिल जाने से आपकी यात्रा और रोचक हो जाएगी। प्रोफेशनल स्तर पर तय किया गया लक्ष्य प्राप्त कर पाना आसान नहीं लग रहा है। किसी लंबी बीमारी से निकले परिजन को आपके सपोर्ट की जरुरत हो सकती है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : नीला

मिथुन

आपको अपना रास्ता तय करने से पहले कुछ समय बिताना पड़ सकता है। पढाई के क्षेत्र में मिले परिणाम से आपके संतुष्ट रहने की उम्मीद बन रही है। खर्च के मामले में आपको कुछ अभ्यास की जरुरत है,बचत सीखना होगा।जीवनसाथी के संग किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बहस होने की संभावना है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : सिल्वर

कर्क

आप जिस काम को करना चाहते हैं उसके लिए उर्जा एकत्रित करने में सक्षम रहेंगे। सेहत के लिए किए जाने वाले किसी भी काम को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। किसी मेहमान के घर आने से परिवार में आनंद का माहौल रहेगा,जमकर मस्ती होगी। समाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का फायदा लेने का अनुकूल समय है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग :सफेद

सिंह

मेडिकल और लीगल क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छी आमदनी होने का संकेत है। आपने जो कुछ हासिल किया है उसके लिए आपको प्रशंसा और बधाई मिलने वाली है। परिवार में होने वाले समारोह में कई लोगों से सालों बाद मुलाकात का अवसर मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी का डील फाइनल करने से पहले उसके बारे में सही सा जान लेना जरुरी है

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

कन्या

किसी समस्या का समझदारी भरा समाधान केवल कुछ दिन ही राहत तो दे सकता है! आप में से कुछ लोग शहर से बाहर कोई ट्रिप प्लान करने वाले हैं,जमकर मस्ती करेंगे।आप जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं,काफी व्यस्तता के बावजूद उत्साहित रहेंगे। समाजिक क्षेत्र में मिलने वाले व्यक्तियों को लेकर आपको थोड़ा चूजी बनने की जरुरत है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : डार्क पर्पल

तुला

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है,आमदनी का कोई जरिया मिल सकता है। आर्थिक रुप से संपन्न रहने की उम्मीद है,किसी खास इंसान पर बेझिझक पैसा लुटा सकेंगे। फिटनेस के लिए अपनाए गए मूलमंत्र का फायदा जल्द ही आपको मिलने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य के साथ हुए गलतफहमी घर का पूरा माहौल बिगाड़ सकती है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : डार्क ग्रे

वृश्चिक

पढाई के क्षेत्र में सुधार होने की कुछ संभावना है,बशर्ते आप अपेक्षित प्रयास करें। अपने आराम या सुविधा के लिए किसी के साथ भी स्वार्थी व्यवहार कर सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि घर में सौहार्द बना रहे तो आपको कई आदत छोड़नी होगी। समाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए आप विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहेंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैंगनी

धनु

किसी को आपके सहायता की जरुरत पड़ने वाली है,उसे निराश नहीं कर सकते। जिस किसी को आप दिल ही दिल में पसंद करते हैं उससे मुलाकात की संभावना है। कोई करीबी अपनी मर्जी से आपके लिए आगे बढकर कुछ करने का प्रयास करेगा। फोकस की कमी का असर आपके काम में नजर आएगा, बॉस का गुस्सा झेलना पड़ेगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मकर

आज हो जाने वाला कोई फालतू का खर्च आपका मूड अपसेट कर सकता है। परिवार के किसी नौजवान को सही सलाह मिलने से वो कुछ अच्छा कर पायेगा। आप में से कुछ लोग एक शानदार ट्रिप के लिए जान वाले हैं,इसका खूब मजा लेंगे। आज प्रॉपर्टी से जुड़े किसी जटिल समस्या को किसी और दिन के लिए टाल सकते हैं।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

कुंभ

आप में से कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में संतोषजनक ढंग से सुधार हो सकता है। आज आपको किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए मनाया जा सकता है, तैयार रहें। ड्राइव करते समय अपना ध्यान कहीं और भटकने न दें, सितारे प्रतिकूल दिख रहे। प्रॉपर्टी डीलर या डेवलपर थोड़े समय के लिए व्यापार में मंदी का सामना करेंगे। पढाई के क्षेत्र में किसी खास परीक्षा की तैयारी में मशगूल रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लेमन

मीन

किसी अनअपेक्षित श्रोत से मोटी आमदनी होने से आर्थिक स्तर उंचा होने वाला है। एक मामूली समस्या जो लंबे समय से परेशान कर रहा था अब घरेलू नुस्खे से दूर होगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतांतर होने की संभावना है, अपने गुस्से पर काबू रखें। दोस्तों की तरफ से ट्रिप पर चलने का आग्रह हो सकता है,बिना पूरी बात जाने हां नहीं करें।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : सिल्वर

टिप्स

  • अपने जीवन में मददगार लोगों को जोड़ने के लिए आप एक अच्छी आवाज वाला विंड चाईम लगा सकते हैं। धातु का बना विंड चाईम घर या ऑफिस के सामने दाहिने किनारे पर लगाएं।
  • घर का मुख्य दरवाजा सुंदर और खुला खुला दिखना चाहिए। दरवाजे से आवाज नहीं आनी चाहिए और न ही दरवाजे के पास बड़ा पेड़ हो जिससे दरवाजा ढक जाए।
  • आप अपने घर या कार्यालय से पुरानी पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तिकाओं के रूप में अन्य पुरानी चीजों को हटाकर पैसा अर्जित करने के लिए नए विचारों को प्रोत्साहन दे सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story