Gochar 2022: मई और जून माह इन तीन राशि वालों के लिए हैं बेहद भाग्यशाली, बुधदेव इन्हें शेयर और व्यापार में दिलाएंगे भारी मुनाफा, बस करें ये उपाय

Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं और इस परिवर्तन का प्रभाव संपूर्ण मानव जाति पर पड़ता है। वहीं बुध ग्रह ने अगले दो महीने के लिए शुक्र की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। इसका असर भी संपूर्ण राशि के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं उन तीन विशेष राशियों के बारे में और बुध ग्रह के दोष समाप्त करने के उपाय बारे में...
ये भी पढ़ें: गुरुवार के दिन ऐसे करें तुलसी जी की पूजा, सोई किस्मत जाग जाएगी
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर कारोबार के लिए बहुत फलदायी माना जा रहा है। इनके लिए बुध का गोचर बहुत ही ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा। इन लोगों को आकास्मिक धन लाभ होने की आशंका है। व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसमें आपके लिए अपार संभावनाएं हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही ज्यादा उपयुक्त और फलदायी रहेगा। अगर आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं या कोई प्रॉपर्टी आदि खरीदने के बारे में आप सोच रहे हैं तो इसमें आप लोगों को सफलता प्राप्त होगी और धनलाभ प्राप्त होगा। कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही लाभप्रद रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर कारोबार में वृद्धि करेगा। वहीं अगर आप लोग नौकरी-पेशा भी हैं तो आपके प्रमोशन की संभावना है। आपको अपार धन लाभ होने की संभावना है। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
बुध के दोष शमन करने वाले उपाय
बुधवार के दिन आप गाय को हरा चारा खिलाएं। अगर संभव हो तो प्रत्येक दिन आप गाय को रोटी खिलाएं। साबुत हरी मूंग का दान करें। मान्यता है कि, नाक छेदन से बुध ग्रह का दोष दूर होता है। घर की पूर्व दिशा में लाल रंग का झंडा लगाएं। ऐसा करके बुध दोष को दूर किया जा सकता है। बुध दोष को दूर करने के लिए मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए। तथा ऊँ ऐं हृीं क्लीं चामुण्डायै बिच्चै नम: मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए। उड़द की दान का सेवन करें और दान करें। भगवान गणेश की उपासना करें। जीवन में ईमानदारी और सच्चाई को अपनाएं। क्योंकि ईमानदारी और सच्चाई को छोड़ देने से व्यक्ति पर बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं ऊँ बुध बुधाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को भूलकर भी हरे रंग के कपड़े और वस्तुओं का उपभोग नहीं करना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS