Aaj Ka Panchang 18 January 2023: यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग, आज है षटतिला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 18 January 2023: यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग, आज है षटतिला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
X
Aaj Ka Panchang 18 January 2023: 18 जनवरी 2023 दिन बुधवार का पंचांग। दिन की अच्छी शुरूआत, शुभ कार्यों के लिए पंचांग देखा जाता है।

Aaj Ka Panchang 18 January 2023: 18 जनवरी 2023 दिन बुधवार का पंचांग। हिंदू काल-गणना की पद्धति के अनुसार बनाया गया पारम्परिक कलेंडर या कालदर्शक को पंचांग कहते हैं। पंचांग शब्द का मतलब होता है पंच + अंग = पांच अंग यानी पंचांग। दिन की अच्छी शुरूआत, शुभ काम के लिए पंचांग देखा जाता है। ताकि घर से लेकर ऑफिस के काम या व्यापार में आप जो फैसले लेने वाले हैं, उनके अच्छे परिणाम आपको मिलें। यहां हम आपको आज का शुभ मुहूर्त, तिथि, दिन, नक्षत्र, योग और करण, राहुकाल का समय, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी दे रहे हैं।

18 जनवरी के त्योहार और व्रत

आज 18 जनवरी 2023 को षटतिला एकादशी व्रत है। माघ कृष्ण एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी कहते हैं। इसी दिन षटतिला एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। उन्हें तिल से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। तिल का दान किया जाता है। ये व्रत को करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग

दिन - बुधवार, 18 जनवरी, 2023

सप्ताह का दिन: बुधवार

सूर्योदय : 07:15 AM

सूर्यास्त : 05:48 PM

तिथि: एकादशी शाम 04:03 PM

नक्षत्र : अनुराधा शाम 05:23 PM

योग: वृद्धि 02:47 AM, 19 जनवरी तक

करण : बलवा शाम 04:03 PM

करण: कौलव 02:45 AM, 19 जनवरी तक

पक्षः कृष्ण पक्ष

अमंता मासः पौष

पूर्णिमांत मास: माघ

चन्द्र राशि : वृश्चिका

सनसाइन: मकर

शक संवत: 1944 शुभकृत

विक्रम संवत: 2079 राक्षस

Tags

Next Story