आज 20 मार्च को चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज 20 मार्च को चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
X
Aaj ka Rashifal: अपनी राशि के अनुसार जानें आज कैसे रहना वाला है दिन और क्या हो सकता है खास...

20 March 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day) आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है।

20 मार्च 2022 पंचांग

  • नक्षत्र: चित्रा
  • करण: गर
  • योग: ध्रुव
  • ध्रुव सूर्योदय : 06:25 AM
  • सूर्यास्त : 06:32 PM

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कामकाज से लेकर शिक्षा क्षेत्र में वृद्धि होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मुधरता बढ़ेगी। आपकी वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 9 है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों आज उनके संतान की चिंता सता सकती है। घर में तनाव का माहौल रह सकता है। मेहमानों का आगमन रहेगा। व्यापार व नौकरी में उन्नती हो सकती है। वाद-विदों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपक शुभ रंग लाल और शुभ अंक 5 है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा खास रहने वाला है, क्योंकि आपको कई सरप्राइज मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में दान आदि करने की इच्छा मन में आ सकती है। घूमने के लिए परिवार के साथ कहीं जा सकते हैं। आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 8 है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज शांति में किया गया काम तरक्की दिलवा सकता है। जल्दबाजी से भारी नुकसान होने की संभावना है। आपके मुख से बोले गए शब्द आपका सम्मान बढ़ाने या घटाने दोनों में आगे रहेंगे। अपनी वाणी पर जरूर काबू रखें। आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 7 है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अपने समय को आज जितना ज्यादा हो उतना केवल जरूरी काम के लिए इस्तेमाल करें। बेफिजुल वक्त जाया से आप कुछ बड़ा हासिल करने से पीछे हो सकते हैं। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के आज का दिन मंगलमय रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्य में तरक्की मिलने का योग है। आपके घर में रिश्तेदार आ सकते हैं, जो आपके लिए कुछ बड़ी सौगात भी साथ लाएंगे। आपका शुभ रंग ब्राउन और शुभ अंक 1 है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के खर्च में बढ़ोतरी होने का योग है। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें, वरना नुकसान आपका ही होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई से हटकर दूसरे कामों में ज्यादा लगेगा। आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज किसी शुभ यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपने सेहत को लेकर खास ध्यान रखें, वरना समस्या आपके लिए ही बढ़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होने संभावना है। आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के जीवन में आज कुछ खास होने वाला है। परिवार के साथ खुशनुमा पल बीतेंगे। बाहर कीया त्रा का भी योग बनता नजर आ रहा है। आपकी मेहनत फल जल्द आपको मिलने वाला है। आपका शुभ रंग संतरी और शुभ अंक 9 है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई नई उम्मीदों के साथ शुरू हो सकता है। आपको सिर्फ अपनी बोली पर काबू रखना है। परिजनों के साथ किसी विवाद में न पड़ें। अपशब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। आपका शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक 3 है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। आपके रुके या फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में आपकी तरक्की होने की संभावना है। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। आपका शुभ रंग काला और शुभ अंक 5 है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आपका समय बेहतरीन रहेगा। मन-मुटाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। शिक्षा और नौकरी क्षेत्र में थोड़ा संघर्ष करने की जरूरत होगी। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 2 है

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करे।

Tags

Next Story