22 मार्च 2022 राशिफल: किस राशि के बदल रहे हैं किस्मत के सितारे, जानें आज का राशिफल...

22 मार्च 2022 राशिफल: किस राशि के बदल रहे हैं किस्मत के सितारे, जानें आज का राशिफल...
X
Aaj ka Rashifal 22 March 2022: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार दिन है। कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन आइए जानते हैं...

Aaj ka Rashifal 22 March 2022: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार दिन है। कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन आइए जानते हैं...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

22 मार्च 2022- मंगलवार

तिथि- आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।

पंचांग नक्षत्र- विशाखा

करण- कौलव और तैतिल

योग: वज्र

सूर्योदय- 06:32 AM

सूर्यास्त- 06:34 PM

मेष राशि


मेष राशि के जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध में थोड़ा मन-मोटाव रहेगा। कामकाज में तरक्की मिलने की संभावना है। घर में खुशहाल माहौल रहेगा। संतान को लेकर चिंता सता सकती है। आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 है।

वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों को दिन आज काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन संबंधित लाभ होने का योग है। अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 1 है।

मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने का योग है। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 7 है।

कर्क राशि


कर्क राशि के जातकों को आज कामकाज में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन में मुधरता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। किसी भी तरह की के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। घर में तनाव का माहौल रहने की संभावना है। आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है।

सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होने का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्त या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 9 है।

कन्या राशि


कन्या राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर आपका रूख बढ़ेगा। दान-पुण्य करने का मन होगा। आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 है।

तुला राशि


तुला राशि के जातकों आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा और नौकरी क्षेत्र में थोड़ा संघर्ष करना होगा लेकिन सफलता जरूर हासिल होगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 3 है।

वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। ऐसा न करने पर बने बनाए कार्य भी सफल नहीं हो सकेंगे। बाहरी यात्रा करने से बचें। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है।

धनु राशि


धनु राशि के जातकों के साथ मन-मुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर खासतौर पर काबू रखना है। आज आपको अपना रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। खर्चों में कमी आ सकती है। आपका शुभ रंग संतरी और शुभ अंक 5 है।

मकर राशि


मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। धन से संबंधित कार्य पूरे होंने। आने वाले समय में खर्चे बढ़ सकते हैं। आप अपना कुछ नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आपका शुभ रंग गहरा लाल और शुभ अंक 10 है।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। मन प्रसन्न और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरीक्षेत्र में तरक्की होने का योग है। शाम तक आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 4 है।

मीन राशि


मीन राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। शिक्षा क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। परिजनों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। विवादों से दूर रहें वरना आपका नुकसान हो सकता है। आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 2 है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story