14 December 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

14 December 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 14 December 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, आज का दिशा शूल पूर्व है, इसलिए पूर्व दिशा में आज यात्रा करना शुभ रहेगा, इसके अलावा क्या है आपकी राशि का हाल, आइए जानते हैं आज का राशिफल

14 December 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 40 मिनट से सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसलिए इस समय में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा कैसा रहेगा आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज के दिन किसी सुरमें की शीशी को किसी सुनसान स्थान पर गाड़ने से राहु के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

14 दिसंबर 2019 का पंचांग

  • नक्षत्र : पुनर्वसु
  • योग : शुक्ल
  • करण : वणिज
  • सूर्योदय: 07:05
  • सूर्यास्त : 17:26

14 दिसंबर 2019 मेष राशिफल

प्रॉप्रर्टी खरीदने-बेचने संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपकी किसी इच्छा का विरोध कर सकते हैं। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मेष राशि आज का स्वास्थ्य

  • मज़बूत इच्छा शक्ति के चलते अच्छी सेहत पाने में कामियाब होंगे।

मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला


14 दिसंबर 2019 वृषभ राशिफल

व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंतज़ार करना पड़ेगा। परिवार के सदस्य किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य

  • सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान की आदत डालें।

    वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद


14 दिसंबर 2019 मिथुन राशिफल

कार्यक्षेत्र पर आपका दिया गया कोई आइडिया लाभ दिलाने वाला साबित होगा। परिवार का माहौल शांत रखने के लिए धैर्य बनाएं रखें। कहीं छुट्टियों पर जाकर एंजॉय करेंगे। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य

  • सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें।

मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि

खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- हल्का लाल


14 दिसंबर 2019 कर्क राशि

परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी के पेपर क्रम से संभाल कर रखें। पढ़ाई को लेकर ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

कर्क राशि आज का स्वास्थ्य

  • सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान की आदत डालें।

कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- बेबी पिंक


14 दिसंबर 2019 सिंह राशिफल

अच्छी नेटवर्किंग के चलते कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाएंगे। गृहणियों के अतिरिक्त कौशल की तारीफ होगी। प्रॉप्रर्टी की कोई डील आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पढ़ाई में किसी के साथ नोट्स शेयर कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

सिंह राशि आज का स्वास्थ्य

  • खानपान के कारण समस्या हो सकती है।

सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • पैसों की बचत के बारे में सोचें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ब्लूईश ग्रीन


14 दिसंबर 2019 कन्या राशिफल

करियर में तरक्की के योग हैं। पारिवारि मामलों में शीर्ष पर हो सकते हैं।दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। समाज में किसी की मदद करने से मान-सम्मान बढ़ेगा। नई रिलेशनशिप में अपने साथी के साथ ज़्यादा स्पष्ट ना बनें।

कन्या राशि आज का स्वास्थ्य

  • सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- मजेंटा


14 दिसंबर 2019 तुला राशिफल

कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिभा की पहचान होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी निर्णय को लेकर नाखुश हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलना हो सकता है। नए जोड़े साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि आज का स्वास्थ्य

  • अनुशासनात्मक जीवनशैली अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • धन संबंधित मामलों को लेकर ज़्यादा चिंता ना करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- हल्का नीला


14 दिसंबर 2019 वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी।परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद साबित होगा। किसी मामले को लेकर सीनियर्स के साथ अनबन हो सकती है। घरवाले शादी को लेकर दबाव बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य

सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • धन संबंधित समस्या हो सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन


14 दिसंबर 2019 धनु राशिफल

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में किया गया बदलाव फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ चीज़ों को लेकर निराश हो सकते हैं। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि आज का स्वास्थ्य

सेहत को लेकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • प्रॉप्रर्टी की कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे


14 दिसंबर 2019 मकर राशिफल

परिवार के किसी मामले को सुलझाने के लिए समझदारी से काम लेना होगा।कार्यक्षेत्र पर कोई आपको अपना दोस्त और मार्गदर्शक बना सकता है।किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी पर अपने दावे के लिए कानूनी सहारा ले सकते हैं। किसी मामले को लेकर जीवनसाथी को समझाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

मकर राशि आज का स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • किसी को पैसा उधार देने से बचें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- सफेद


14 दिसंबर 2019 कुंभ राशिफल

कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी को अपना वाहन देकर मदद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य

सेहत में सुधार के संकेत हैं।

  • कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- रॉयल ब्लू


14 दिसंबर 2019 मीन राशिफल

परिवार का कोई बुज़ुर्ग सबके लिए प्रेरणा बन सकता है। किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी के लिए समय शुभ है। किसी घर की तलाश खत्म हो सकती है। अपने सहयोगी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

मीन राशि आज का स्वास्थ्य

  • सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि

  • आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story