8 December 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

8 December 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है, जो इसके मित्र मंगल की राशि है। चंद्रमा के मेष राशि में गोचर करने के कारण सभी जातकों पर इसका असर अलग- अलग पड़ेगा तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज के दिन गीता का पाठ करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसलिए आज के दिन गीता का पाठ अवश्य करें।
8 दिसंबर 2019 का पंचांग
- नक्षत्र : अश्विनी
- योग : वरीयान्
- करण : बव
- सूर्योदय: 07:00
- सूर्यास्त : 17:24
8 दिसंबर 2019 मेष राशिफल
ऑफिस से छुट्टी मंजूर होने में वक्त लगेगा। घर पर खुशखबरी सुनने को मिलेगी। एतिहासिक जगह की यात्रा पर जा सकते है। घर शिफ्ट करने के लिए सही समय है। जरूरी प्रोजेक्ट समय पर समिट कर दें। प्रेमी आपके लिए सरप्राइज़ प्लान करेगा।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
- अच्छी सेहत आपको गैस से जुड़ी समस्या हो सकती है
मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- आज के दिन कहीं पर भी निवेश न करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- डीप स्काई ब्लू
8 दिसंबर 2019 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र में काम पर अपनी नज़र बनाएं रखें। घर पर किसी को आपकी मदद की जरूरत होगी। यंगस्टर्स दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाएंगे।प्रोपर्टी के बटवारे से संतुष्ट होंगे । छात्र अपनी पढ़ाई में सुधार लाएं। पार्टनर के साथ बातें शेयर करें।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
- आज आप अपने अंदर कमजोरी महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- आज आपका खर्च अपने बच्चों पर हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- स्लेट ग्रे
8 दिसंबर 2019 मिथुन राशिफल
प्रौफेशनल क्षेत्र पर सकारात्मक सोच बनाएं रखें। फिलहाल फैमिली फंक्शन का आयोजन ना करें। प्रोपर्टी विवाद में कानूनी सलाह लें। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
- व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- आज आपको आपका रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-क्रिमसन
8 दिसंबर 2019 कर्क राशि
सहकर्मियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी की सलाह से पारिवारिक माहौल सुधरेगा। तेज गति से वाहन ना चलाएं। प्रेमी के साथ कुछ अनबन हो सकती है।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
- आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- प्रोपर्टी खरीदते समय कागजात जांच लें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीच
8 दिसंबर 2019 सिंह राशिफल
घर में आप पर आरोप लग सकता है। दूर-दराज की यात्रा मजेदार रहेगी। परीक्षा से पहले अच्छे से रिविसन कर लें। किसी से पहली मुलाकात में प्यार हो सकता है।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
- कमर से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- व्यापार में नए क्लाइंट से मुलाकात होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-मैरून
8 दिसंबर 2019 कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र पर लिए फैसले से प्रमोशन होगा। घर पर कुछ बदलाव कर सकते है।प्रोपर्टी खरीदते समय मोलभाव अवश्य करें। शिक्षा के क्षेत्र में आत्मविश्वास बनाएं रखें। नाज़ुक रिलेशनशिप में मजबूती लाएं।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
- खानपान में बदलाव से सेहत अच्छी होगी।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- शेयर मार्किट में निवेश के लिए सही समय है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा
8 दिसंबर 2019 तुला राशिफल
बोलते समय भाषा पर काबू रखें। लंबी यात्रा मजेदार लेकिन थकावट भरी रहेगी।पार्टनर आपसे कुछ डिमांड कर सकता है।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
- परिवार में बीमार सदस्य की सेहत सुधरेगी।
तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- कुछ लोग नई प्रोपर्टी खरीद सकते है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नेवी ब्लू
8 दिसंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर उपलब्धि का श्रेय आपको मिलेगा। घर से दूर लोगों को परिवार का सपोर्ट मिलेगा। प्रोपर्टी मैटर सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी जोड़े विवाह के बंधन में बंध सकते है।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- ऑफिशियल ट्रिप से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- रोज़ी ब्राउन
8 दिसंबर 2019 धनु राशिफल
प्रौफेशनल क्षेत्र पर सीनियर की सलाह काम आएगी। व्यस्त कार्यक्रम में से परिवार के लिए समय निकालें। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वैकेशन के दौरान किसी से प्यार हो सकता है।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
- सिरदर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- यात्रा के दौरान आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीच
8 दिसंबर 2019 मकर राशिफल
बॉस से सलाह लिए बैगर कोई फैसला ना लें घर का माहौल कुछ अशांत हो सकता है। कानूनी फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए अधिक मेहनत करें। पार्टनर की कंपनी एन्जॉय करेंगे।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
- किसी प्रकार की कोई चोट आज आपको लग सकती है।
मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- शेयर बाजार में आज निवेश न करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन
8 दिसंबर 2019 कुंभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर छोटी गलती करने की भी भूल ना करें। पुराने मित्र से मिलकर रिफ्रैश महसूस करेंगे। यात्रा के दौरान फर्स्ट एड किट साथ रखें। अच्छे परिणाम के लिए छात्र अधिक मेहनत करें। प्रेमी से मिलकर मूड रोमांटिक हो उठेगा।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
- आज आपका स्वास्थय बिल्कुल ठीक रहेगा
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- आज आप किसी का उधार चुका सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे
8 दिसंबर 2019 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपकी मिसाल दी जाएगी। पारिवारिक समस्याएं जल्द दूर होगी।आज ट्रैफिक नियम बिल्कुल ना तोड़े। शिक्षा में अच्छे प्रदर्शन से सपने पुरे होंगे। सहकर्मी के साथ रोमांस का मौका मिलेगा।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
- आज के दिन घर के बड़ों का ख्याल रखें
मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
- सोच समझकर ही खर्च करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- कॉफी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS