Sapna Shastra : सपने में पिता की मृत्यु देखने का क्या है रहस्य, जानें...

Sapna Shastra : स्वप्न विज्ञान के मुताबिक, प्रत्येक मनुष्य को सपने आते हैं और सभी सपनों का मतलब अलग-अलग होता है। कुछ सपने सकारात्मक होते हैं तो कुछ सपने नकारात्मक होते हैं। सपने में पिता की मृत्यु देखना एक मिलाजुला सपना है। तो आइए जानते हैं इस सपने के बारे में, यानि क्या है इस सपने का अर्थ।
हमारा शरीर पांच तत्वों से बना हुआ होता है। जिनमें आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी आदि शामिल हैं। इन्हीं पांचों तत्वों को प्राणशक्ति कहा जाता है। जीवात्मा जीवन में ही निवास करती है। जब हम नींद में होते हैं तो हमारा शरीर सो जाता है, लेकिन हमारी आत्मा जाग्रत अवस्था में रहती है और ये ब्रह्मांड में विचरण करती है।
हमारी जाग्रत आत्मा की प्रेरणा के कारण हमारी बुद्धि जोकि तीन प्रकार की होती है, जिनमें चेतन, अवचेतन और अतिचेतन। जोकि हमारे द्वारा भूतकाल में किए गए कार्यों और वर्तमान काल में जो हम कार्य कर रहे हैं, उससे जोड़कर स्वप्न के माध्यम से हमें कुछ संकेत देते हैं।
अगर हम लोग अच्छे कार्य करते हैं तो अच्छे स्वप्न आते हैं और बुरे कार्य करते हैं तो बुरे स्वप्न हमारे जीवन में आते हैं। तो आइए जानते हैं सपने में पिता की मृत्यु देखने का क्या मतलब होता है।
सपने में पिता की मृत्यु देखना आपके पिता के लिए बहुत ही सकारात्मक सपना है। ऐसा सपना देखने के बाद आपके पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनकी आयु में वृद्धि होगी। वहीं आपके पिता को कहीं से अचानक ही आर्थिक लाभ हो सकता है।
वहीं अगर ये सपना आपके पिताजी पर लागू नहीं होता है तो आपके निजी जीवन के लिए बहुत ही नकारात्मक सपना हो सकता है और इसका मतलब है कि, आप अपने लक्ष्य से भटक चुके हैं।
आपके कार्यक्षेत्र में अकारण ही कोई बाधा आ सकती है। आपको मार्गदर्शन की कमी की वजह से कोई समस्या हो सकती है। तो इसीलिए आपको अपने कार्य में बहुत अधिक फोकस करने की बहुत जरुरत है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS