hastrekha shastra : जानिए अंगुठे पर बने आधे चांद के निशान से अपना भविष्य

hastrekha shastra : जानिए अंगुठे पर बने आधे चांद के निशान से  अपना भविष्य
X
hastrekha shastra : ज्योतिष विज्ञान का हमारे जीवन पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। जिससे हम वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाने के उपाय जान सकते हैं। इसी तरह हस्तरेखा ज्योतिष के ज्ञान से भी बहुत कुछ जाना जा सकता है। कहा जाता है कि हाथ में बनी लकीरों में इंसान की पूरी कुंडली छिपी रहती है।

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हाथ की रेखाओं ये यह जाना जा सकता है कि इंसान आने वाली परिस्थितियों का कैसे सामना करेगा और उसके आगे का जीवन कैसा होगा। हाथ की रेखाएं ना सिर्फ जिन्दगी से जुड़े रहस्यों को खोलती हैं बल्कि इंसान के व्यक्तित्व के बारे में भी जानकारी देती हैं। हाथ की रेखाओं के अलावा नाखूनों पर बने निशानों से भी इंसान के चरित्र और आदतों का पता लगाया जा सकता है। तो आइए आप भी जाने आपके अंगुठे पर बने आधे चांद के आपके जीवन में क्या परिणाम होते हैं।

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार आधा चांद का रहस्य

1. हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों के अंगुठे पर आधा चांद का निशान बनता है वे लोग मैत्रीपूर्ण स्वभाव के माने जाते हैं। ऐसे लोग हर किसी की सहायता करने को तैयार रहते हैं। ऐसे लोग दिल के भी बहुत साफ होते हैं।

2. अंगुठे पर आधा चांद का निशान होना वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत है। और इनका शादीशुदा जीवन बहुत सफल और सुखी व्यतीत होता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों को जीवनसाथी भी अच्छा मिलता है जो हमेशा इनके कहे अनुसार चलता है।

3. अंगुठे पर चांद का निशान धन संबंधित राज भी खोलता है। इससे पता चलता है कि इन लोगों के जीवन में कभी भी धन संबंधी संकट नहीं आता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार ऐसे व्यक्ति समाज में बहुत ख्याति पाते हैं और खूब नाम कमाते हैं।

4. जिन व्यक्तियों के अंगुठे पर आधे चांद का निशान बनता है, ऐसे व्यक्ति बहुत ही समझदार और बुद्धिमान होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने प्रत्येक कार्य को शांतिपूर्वक अंजाम देते हैं। ये व्यक्ति कभी भी किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी नहीं करते हैं। और हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार ये लोग प्रत्येक कार्य को पूरा करके ही छोड़ते हैं।

Tags

Next Story