Jyotish shastra: पति की तरक्की के लिए पत्नी करें ये उपाय, निश्चित ही मिलेगी सफलता

Jyotish shastra: अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह का दोष होता है तो वह चाहे कितनी भी मेहनत कर ले उसे भाग्य का साथ कभी नहीं मिलता है। सफलता प्राप्त करने के लिए हमें कड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ती है साथ में भाग्य का साथ भी होना जरुरी होता है। और हमें भाग्य का साथ पाने के लिए अपने ग्रह दोषों को शांत करना पड़ता है। और उनकी पूजा -पाठ ओर ईश्वर के प्रति अपना मन लगाना होता है। ताकि हमें भाग्य का साथ भी मिले और हम सही से मेहनत भी करते रहते हैं। ताकि इन दोनों का सहयोग मिले और हम लोग जीवन में सफल हो जाएं और तरक्की की ओर अग्रसर हो जाएं। उसके लिए ये दोनों चीजें जरुरी हैं।
Also Read: Makar Sankranti 2021: जानिए वर्ष 2021 में मकर संक्रांति कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि पत्नी पति की अद्धांगनी होती है। पति के बदले पत्नी भी बहुत सारे उपाय कर सकती है। जिससे सीधे तौर पर पति को फायदा होता है। साथ ही घर की स्त्री ही घर की लक्ष्मी होती है। घर की लक्ष्मी जब खुश रहती है और जब वह खुश होकर घर में पूजा-पाठ और भगवान का स्मरण करती है तो घर में तरक्की और खुशहाली आती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें पत्नी के द्वारा करने पर पति को लाभ प्राप्त होता है।
Also Read:Jyotish shastra: गृह क्लेश से मुक्ति पाने के अचूक उपाय, जानिए...
1. तुलसी की पूजा घर की महिला और पुरुष दोनों को मिलकर करनी चाहिए। अगर किसी कारणवश आपके पति आपके साथ तुलसी पूजा में शामिल नहीं हो पाते हैं तो आपको तुलसी पूजा जरुर करनी चाहिए। तुलसी की पूजा जिस घर में होती है। उस घर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। और ऐसा घर धन-धान्य से भरपूर रहता है। और ऐसे घर में निवास करने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। तथा आपके पति की आय में बरकत होने लगती है। और आय के नये स्त्रोत आपके पति को मिलने लगते हैं।
2. प्रत्येक शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनिदेव के सामने जलाएं और सरसों के तेल में मीठे पुए बनाकर कुत्तों को खिलाएं। ऐसा करने से आपके पति पर आए सभी संकट टल जाएंगे। और आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा। और आपके पति की आय में वृद्धि होगी। और आपके परिवार में ऐशो आराम रहेगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS