Jyotish Shastra : हमेशा इन दो राशियों को खुशियां देते हैं भगवान भोलेनाथ

Jyotish Shastra : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। और प्रत्येक व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। जिसके अनुसार उस व्यक्ति के जीवन में होने वाली सभी घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन दो भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली राशि माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव दुनिया के सबसे शक्तिशाली देवों में से एक हैं। इनको सृष्टि की रचना करने वाला भी कहा जाता है। और देवों के देव महादेव भी कहा जाता है। यही कारण है कि एक बार अगर महादेव अपने किसी भक्त से प्रसन्न हो जाते हैं तो उसकी जिन्दगी का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। वहीं अगर हम राशियों की बात करें तो ज्योतिष शास्त्र में करीब 12 राशियां विराजमान हैं। और इन्हीं राशियों और ग्रहों की चाल से लोगों की जिन्दगी चलती है। और वहीं कुछ राशि के जातकों पर महादेव की बहुत कृपा रहती है और ऐसे जातकों का जीवन ऐश्वर्य पूर्ण व्यतीत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी ही दो राशियों के बारे में जिन पर महादेव हमेशा कृपा करते रहते हैं।
Also Read : Fasting Rules : व्रत के दौरान पति-पत्नी को संभोग करना चाहिए या नहीं, सच्चाई जानें...
1. तुला राशि
वैसे तो तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। जिसके कारण इन राशि के जातकों पर अन्य किसी ग्रह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। और अस राशि के जातक दुनिया में सबसे शक्तिशाली माने गए हैं। भगवान शिव स्वयं तुला राशि के जातकों की मदद करते हैं।
2. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर भगवान शिव की कृपादृष्टि हमेशा बनी रहती है। जिस कारण इस राशि के जातकों के जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। और इस राशि के जातकों को हमेशा खुशियां ही खुशियां मिलती रहती हैं। दुनिया में कुंभ राशि के जातकों को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है।
इसका मतलब यह नहीं कि अन्य राशि वालों के जीवन में कभी खुशियां नहीं आती हैं लेकिन इन राशि के जातकों पर महादेव की अनन्य कृपा रहती है। और वे हमेशा इन लोगों का मंगल करते रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS