Jyotish shastra: शादी के बाद इन जोड़ियों में होता है सबसे ज्यादा झगड़ा, ये है इसकी वजह

Jyotish shastra: ऐसा कहा जाता है कि शादी का लड्डू खाओ तो भी पछताओ और ना खाओ तो भी पछताओ। मतलब इंसान शादी ना करें तो भी दुखी और शादी करें तो भी दुखी ही रहता है। शादी के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। साथ ही जब आप किसी नए व्यक्ति के साथ रहना शुरू करते हैं तो उनके साथ एडजस्ट होने में कई प्रकार की दिक्कतें आने लगती हैं। इन्हीं वजहों से पति-पत्नी में नोंकझोंक भी होने लगती है। ये लड़ाई-झगड़े छोटी सी बात से लेकर बहुत बड़ी बात पर भी हो जाते हैं।
वैसे तो पति-पत्नी के मध्य थोड़ी-बहुत नोंक-झोंक होना बहुत ही सामान्य बात होती है। लेकिन कुछ दंपत्तियों में ऐसा भी होता है जोकि हमेशा ही लड़ते रहते हैं। दरसअल इनके लड़ने की एक वजह इनकी राशियों में मेल ना होना भी होता है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनकी आपस में कभी भी नहीं बनती। ऐसे में अगर ये दो राशियों के लोग आपस में शादी कर लें तो उनके बीच लड़ार्इ-झगड़ा होना निश्चित है। तो आइए जानते हैं कि किन राशियों की जोड़ियों में सबसे अधिक लड़ाई और झगड़ा होने की संभावना रहती है।
1. कर्क और कन्या राशि वाले जोड़े
कर्क और कन्या राशि के जोड़ों का सोचने का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग होता है। इनकी पसंद और नापसंद भी एक-दूसरे से मेल नहीं खाती है। ऐसे में इन दोनों राशि के जातकों के मध्य किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। हालांकि इस जोड़ी की खास बात यह होती है कि इनकी लड़ाई और झगड़े हमेशा बातचीत तक ही सीमित रहते हैं। इनमें किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नहीं होती है।
Also Read: Swapn shastra: सपने में संभोग का ये है मतलब, जानिए...
2. मेष और मीन राशि वाले जोड़े
मेष और मीन राशि के जातक दोनों ही बहुत जिद्दी होते हैं। ये दोनों दूसरों की सलाह नहीं मानते हैं। ये लोग हमेशा वहीं काम करते हैं जो इनका दिल कहता है। वश यही वजह है कि दोनों हर बार अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहते हैं। और लड़ाई-झगड़ा कर बैठते हैं। और ये राशियां लड़ाई-झगड़ा हो जाने के बाद इतनी आसानी से मानती भी नहीं हैं। जिसकी वजह से इनमें आपसी सुलह होने में भी बहुत अधिक समय लग जाता है।
3. मकर और तुला राशि वाले जोड़े
मकर और तुला ये दोनों ही राशियां बड़ी गुस्से वाली होती हैं। इनके जातकों को बात-बात पर बड़ी जल्दी ही गुस्सा आ जाता है। जब इनके मध्य लड़ाई होती है। तो इनमें से कोई भी झुकना पसंद नहीं करता है। इसी वजह से इनके बीच लड़ाई बहुत बड़ा रूप ले लेती है। जिस प्रकार से एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती हैं वैसे ही इन दोनों राशियों का एक ही छत के नीचे रहना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ये दोनों ही अपनी अकड़ छोड़ने को तैयार नहीं होते हैं। साथ ही ये लोग एक-दूसरे को दबाकर रखने में विश्वास रखते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS