Jyotish shastra: महिलाओं को कभी खोल कर नहीं रखने चाहिए अपने बाल, जानिये क्यों

Jyotish shastra: कहा जाता है कि औरत को समझना बहुत ही मुश्किल काम होता है। क्योंकि औरतें हमेशा से पुरुषों के लिए किसी पहेली से कम नहीं होती हैं। एक महिला को हम मां, बहन, पत्नी, दादी और मित्र के किरदार में देखते हैं। और वह अपने हर किरदार को बाखूबी निभाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि औरतों की एक चीज खुली होने पर सबसे बुरा माना जाता है। यहां तक कि शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख मिलता है।
Also Read: Vashikaran Mantra: लौंग के साथ ऐसे करें मंत्र का जप, आप जिसे चाहेंगे वहीं स्त्री आपकी मानेगी बात
सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के रंग और उनकी बनावट के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। ऐसे में औरतों का स्वभाव देखकर उनका चरित्र जाना जा सकता है। इसके अलावा महिला का व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में भी जाना जा सकता है। वहीं शास्त्रों में महिलाओं के बारे में ऐसा क्या बताया गया है जोकि सबसे गलत माना जाता है। तो आइए जाने हैं इसके बारे में।
Also Read: Jyotish shastra: शादी के बाद इन जोड़ियों में होता है सबसे ज्यादा झगड़ा, ये है इसकी वजह
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को हमेशा ही अपने बालों को बांधकर रखना चाहिए। कहते हैं कि महिलाओं के बालों को खुला रखने का मतलब होता है कि वो किसी का शोक मना रही हैं। इसलिए महिलाओं को हमेशा ही बालों को बांधकर रखने की सलाह दी जाती है। पौराणिक मान्यताओं और कथाओं के अनुसार जब माता सीता का विवाह भगवान राम के साथ हुआ था तब उनकी माता ने उनके बाल बांधते हुए कहा था कि बेटी तुम कभी भी अपने बालों को खुला मत रखना। क्योंकि बंधे हुए बाल हमेशा ही रिश्तों को बांधकर रखते हैं। और औरत के खुले बाल रिश्तों को कभी जुड़ने नहीं देते हैं।
माना जाता है कि महिलाओं को बाल केवल तभी खुले रखने चाहिए जब वो एकांत में केवल अपने पति के साथ हों। इसके अलावा उन्हें हर समय अपने बालों को बांधकर ही रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो महिला अपने बालों को खुला रखती है तो नाकारात्मक शक्तियां और बुरी शक्तियां उस महिला को अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में घर में लड़ाई-झगड़े होने शुरू हो जाते हैं।
इसके अलावा यदि कोई महिला रात में अपने बालों को खोलकर सोती है तो ऐसी महिला पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव हमेशा बना रहता है। रात के समय भी किसी महिला को अपने बाल खोलकर नहीं सोना चाहिए। बालों को खोलकर रखना ना केवल बड़े बुजुर्ग बल्कि शास्त्रों में भी इसे बहुत ही गलत बताया गया है।
औरत की यह चीज खुली होने पर वह अपनी बर्बादी स्वयं ही कर लेती है। साथ ही इसके परिवार पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों में भी औरत की ये चीज खुली होने का बहुत बुरा माना गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS