Hastrekha Shastra : जानें, किस उम्र में मिलता है भाग्य का साथ, जिनके हाथ में होता है 'H' का निशान

Hastrekha Shastra :  जानें, किस उम्र में मिलता है भाग्य का साथ, जिनके हाथ में होता है H का निशान
X
Hastrekha Shastra : इंसान छोटा हो या बड़ा हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और कई तरह के चिन्ह बने रहते हैं। इन्हीं निशान और रेखाओं से उस इंसान के बारे में बहुत कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। व्यक्ति की किस्मत, वैवाहिक जीवन और नौकरी आदि के बारे में हाथ की इन रेखाओं और निशानों से जाना जा सकता है।

Hastrekha Shastra : इंसान छोटा हो या बड़ा हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और कई तरह के चिन्ह बने रहते हैं। इन्हीं निशान और रेखाओं से उस इंसान के बारे में बहुत कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। व्यक्ति की किस्मत, वैवाहिक जीवन और नौकरी आदि के बारे में हाथ की इन रेखाओं और निशानों से जाना जा सकता है। वहीं जिन लोगों की हथेली पर कुछ ऐसे मार्क या रेखाएं हो तो वह इंसान अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करता है। ऐस ही एक निशान के बारे में आज हम बात करेंगे, जो अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर हो तो इस मतलब है कि, वह व्यक्ति किस्मत का धनी होता है।

जिस इंसान की हथेली पर 'H' का निशान होता है, वह बहुत ही अधिक शुभ माना जाता है। यह निशान हथेली के हृदय भाग्य और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बनता है। 40 साल की आयु बीतने के बाद अचानक से इन लोगों की किस्मत पलट जाती है। ये लोग उम्र के इस पड़ाव के बाद खूब तरक्की करते हैं।

ऐसा माना जाता है जिन लोगों की हथेली में 'H' का निशान होता है, उन लोगों की पहले से जिंदगी चाहें कितनी भी संघर्ष से भरी रही हो, बचपन गरीबी में बिता हो, लेकिन 40 साल की उम्र बीतने के बाद इनका भाग्य अचानक से खुल जाता है और इनकी किस्मत इनका साथ देने लगती है। ऐसे लोग जिंदगी में उस ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, जिनके बारे में इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

40 साल की उम्र बीतने के बाद इनकी तरक्की के दरवाजे अपने आप खुलने लगते हैं और ये लोग कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं। इन लोगों को आगे की जिंदगी में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती है और हर तरह की सुख-सुविधाओं की चीजें इनके पास मौजूद रहती हैं। साथ ही ये लोग जीवन का पूरा आनंद लेते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story