Samudrik Shastra : शरीर के अंगों से जाने स्त्रियों का स्वभाव, जिस महिला की छाती पर होते हैं बाल वो पति को दे देती है धोखा

Samudrik Shastra : सामुद्रिक के अनुसार मनुष्य के अंगों से उसके स्वभाव, चरित्र और उसके जीवन से जुड़ी अनेक बातों का पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के ऐसे अंगों का भी वर्णन किया गया है जिससे पता चलता है कि कुछ अंग विशेष वाली महिलाएं अपने पति को धोखा देकर पराए पुरुष से भी अपने शारीरिक संबंध बना लेती है। सामुद्रिक शास्त्र में स्त्री और पुरुष के गुप्त अंग जैसे कि हाथ, पैर, छाती और नाभि जैसे अंगों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसकी मदद से आप अन्य लोगों के स्वभाव और उनके भविष्य के बारे में जान सकते हैं और उनके भीतर छुपे रहस्यों को भी पहचान सकते हैं तो आइए जानते हैं कि वे कौन से अंग हैं जिनसे महिलाओं के गुप्त रहस्यों को आप आसानी से जान सकते हैं।
Also Read : जानिए किन गलतियों के कारण नहीं मिलता बृहस्पतिवार व्रत का पूरा फल, इस उपवास में क्या खाएं क्या ना खाएं
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की नाभि बड़ी, गहरी और दांई ओर मुड़ी होती है, ऐसी स्त्री धन, सुख और संतान से संपन्न होती है।
- जिन स्त्रियों के पैर लंबे और चिकने होते हैं ऐसी स्त्रियां देवी लक्ष्मी के समान शुभ मानी जाती हैं। ऐसी लंबी टांगों वाली महिला को विरासत में ही सबकुछ मिलता है। ऐसी महिलाओं के साथ शादी करने पर आपको पैसों की कमी कभी नहीं होती है।
- जिन स्त्रियों की छाती चौड़ी होती है वो स्त्रियां साहसी, अहंकारी और क्रोधी स्वभाव वाली होती हैं। ये परिवार पर अपना सिक्का चलाने का प्रयास करती हैं।
- जिन स्त्रियों की छाती लाल रंग की होती है या फिर एकदम काले रंग की होती है वो स्त्रियां सुन्दर और अधिक पुत्र उत्पन्न करने वाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां सांसारिक छल और प्रपंचों से दूर रहती हैं।
- जिन स्त्रियों की छाती पर हल्के बाल होते हैं वो स्त्रियां अनेक पुरुषों के साथ रमण करने वाली होती हैं। यानि कि ऐसी स्त्रियां कामशक्ति में ही लिप्त रहती हैं। और गैर मर्दों से संबंध बना लेती हैं। ऐसी स्त्रियां झूठ बोलने में भी माहिर होती हैं।
- जिन स्त्रियों की छाती ऊंची और पुष्ट होती है वो स्त्रियों अनेक प्रकार के सुखों को भोगने वाली होती हैं। यानि ऐसी स्त्रियां धन, धान्य और ऐश्वर्य से परिपूर्ण होती हैं।
- जिन स्त्रियों की छाती नीची और लटकी हुई होती है ऐसी स्त्रियां जिस परिवार में जाती हैं वहां दरिद्रता आने की आशंका रहती है। ऐसी स्त्रियां अपने पति से हमेशा ही झगड़ा करती रहती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS