Swapan shastra: अगर आप भी देखते हैं ऐसे सपने तो इन्हें किसी को भी ना बताएं

Swapan shastra: सोते समय सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। और ये सपने हमारे दिमाग की तरंगों से जुड़े होते हैं। लेकिन कई बार सपने मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं। सोकर उठने के बाद हममें से अधिकतर लोग अपने सपने को भूल जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है। जोकि हमें हमारे भविष्य के विषय में संकेत देता है। जो सपने ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाते हैं उन सपनों का फल भी जल्दी ही देखने को मिलता है। हममें से अधिकतर लोगों की आदत होती हैं कि जब भी कोई अजीब सा सपना देखते हैं तो सुबह उठकर ही अपने परिवारिक जनों के साथ शेयर कर देते हैं। जबकि सपनों को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने से सपने का फल और प्रभाव कम हो जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में जिन्हें अगर आप देखें तो किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर ना करें, जिससे आपको उस सपने के शुभ प्रभाव शीघ्र ही प्राप्त हो जाए।
Also Read: Swapan shastra: सपने में पानी देखने के मतलब जानिए...
1. सपने में अपनी माता का शव देखना
यह सपना देखकर शायद आप लोग डर जाएं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना देखना बहुत ही शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि अब आपकी कोई परेशानी खत्म होने वाली है।
2. सपने में हरे-भरे बगीचे और पेड़ों पर फल देखना
ऐसा सपना जिसमें हरे-भरे बाग-बगीचें आदि और पेड़-पौधों पर फल लगे दिखाई देते हैं वह सपना भी बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि अब आपके जीवन में खुशियां और आर्थिक संपन्नता आने वाली है।
3. सपने में छोटी लक्ष्मी देखना
लक्ष्मी को देवत्व का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको सपने में लक्ष्मी दिखाई दें अथवा लक्ष्मी कुछ खाते या पकाते हुए दिखाई देती हैं तो इसका मतलब होता है कि आपको अचानक धन की प्राप्ति होने वाली है।
4. सपने में सांप देखना
यदि आप सपने में सांप को अपना पीछा करते हुए या सांपों से खुद को घिरा हुआ अथवा फन फैलाये हुए सांप को देखें तो समझ जाएं कि आपको मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होने वाली है।
Also Read : Basant Panchami 2021: साल 2021 में बसंत पंचमी कब है, जानिए...
5. सपने में जलते हुए दीपक या ईश्वर के दर्शन होना
ऐसा सपना बहुत शुभ होता है जब आप सपने में किसी जलते हुए दीपक अथवा भगवान के दर्शन कर रहे होते हैं। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपकी तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं। अगर आपको आपके ईष्टदेव सपने में दिखाई दें तो इसका मतलब है कि आपके घर और परिवार में खुशियां आने वाली हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS