जानिए कौन सी तिथि पर क्या नहीं खाना चाहिए

जानिए कौन सी तिथि पर क्या नहीं खाना चाहिए
X
हिन्दू धर्म शास्त्रों में तिथि के आधार पर आहार का सेवन करने का विधान बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि किस तिथि को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

हिन्दू धर्म शास्त्रों में तिथि के आधार पर आहार का सेवन करने का विधान बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि किस तिथि को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। तो आइए जानें किस तिथि पर कौनसा आहार वर्जित माना गया है।

Also Read: Kartik Purnima 2020: जानिए कार्तिक पूर्णिमा 2020 की तिथि शुभ मुहूर्त और उपाय

1- पेठा

प्रतिपदा को पेठा खाना वर्जित माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रतिपदा तिथि को पेठा ने से धन का नाश होता है।

2. छोटा बैंगन व कटहल

द्वितीया को छोटा बैंगन व कटहल का सेवन करना वर्जित बताया जाता है।

3. परमल का सेवन

तृतीया को परमल का सेवन करना वर्जित माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तृतीया तिथि के दिन परमल का सेवन करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है।

4. मूली

हिन्दू पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि के दिन मूली का सेवन करना वर्जित होता है, इस दिन इसका सेवन करने से धन हानि होती है।

5. बेल

ऐसा बताया जाता है कि पंचमी तिथि के दिन बेल खाने से अपयश की प्राप्ति होती है। इसलिए पंचमी तिथि को बेल नहीं खाना चाहिए।

6. नीम की पत्ती और दातुन

षष्ठी तिथि को नीम के पत्ते खाना और नीम की दातुन से दांत साफ करना वर्जित होता है। इस दिन नीम की पत्ती सेवन करने से तथा नीम की दातुन से दांत साफ करने पर जीवात्मा को नीच योनि की प्राप्ति होती है।

7. ताड़

सप्तमी तिथि को ताड़ का फल सेवन करना वर्जित होता है। ऐसा बताया जाता है कि इस दिन इस फल का सेवन करने से व्यक्ति को गंभीर रोग होने की संभावना रहती है।

8. नारियल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अष्टमी तिथि के दिन नारियल खाना वर्जित होता है। ऐसा माना जाता है कि अष्टमी तिथि पर नारियल खाने से व्यक्ति की बुद्धि का विनाश हो जाता है।

Also Read :Surya Grahan 2020: जानिए 2020 के दूसरे सूर्यग्रहण की तिथि और सूतक काल

9. लौकी

ऐसा माना जाता है कि नवमी तिथि के दिन लौकी खाना वर्जित होता है। ऐसा मानस जाता है कि नवमी तिथि के दिन लौकी का सेवन गौमांस का सेवन करने के बराबर है।

10. कलंबी

हिन्दू पंचांग के अनुसार दशमी तिथि के दिन कलंबी नहीं सेवन करना चाहिए। इसे इस दिन वर्जित माना जाता है।

11. सेम फली और चावल

एकादशी के दिन सेम की फली और चावल का सेवन ना तो करना चाहिए और ना ही अपने घर में पकाना चाहिए।

12. पु‍तिका (पोई)

द्वादशी तिथि के दिन (पोई) पु‍तिका का सेवन करना वर्जित माना जाता है।

13. बैंगन

हिन्दू पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि के दिन सनातन धर्म के मानने वाले लोगों को बैंगन का सेवन करना वर्जित होता है।

14. तिल का तेल, लाल रंग का साग

अमावस्या तिथि, पूर्णिमा तिथि, कोई भी सक्रांति के दिन, चतुर्दशी और अष्टमी तथा रविवार व पितृों के श्राद्ध वाले दिन एवं किसी भी व्रत वाले दिन व्यक्ति को स्त्री सहवास तथा तिल का तेल, लाल रंग का साग तथा कांसे के पात्र में भोजन करने से परहेज करना चाहिए।

15. अदरक

रविवार के दिन अदरक के सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

16. कार्तिक मास में बैंगन का सेवन करना व मार्गशीष के महीने में मूली का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

17. किसी भी स्थिति में अंजली से और खड़े होकर जल कभी नहीं पिएं। ऐसा करने से जोड़ों में दर्द की संभावना रहती है।

18. जिस भोजन को पकाते समय लड़ाई-झगड़ा हुआ हो, जिस भोजन के ऊपर से कोई व्यक्ति निकल गया हो वह राक्षस का भोजन होता है। इसलिए ऐसे भोजन को नहीं खाना चाहिए।

19. जो व्यक्ति लक्ष्मी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें अगर भरपूर धन की लालसा है तो उन्हें रात्रि के दौरान दही और सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

Tags

Next Story