वास्तु शास्त्र : इन चीजों को अपने पास ना रखकर सोए, वरना टूट सकता है आपका वैवाहिक बंधन, आप भी जानें

हमारे शास्त्रों में जीवन को आसान, और रिश्तों को मजबूत बनाने के बहुत से उपाय मौजूद हैं। अगर आपके घर में भी कोई विशिष्ट या बुजुर्ग व्यक्ति रहते हैं, तो उन्होंने आपको सुबह उठने से संबंधित अनेक नियम बताए होंगे। जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना तो एक सामान्य नियम है। आपने यह भी सुना होगा कि सुबह उठने पर आपको ईश्वर का धन्यवाद देना चाहिए। और सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ नियम आपके सोने से भी जुड़े हैं। जिनका अगर सही तरीके से पालन ना किया जाए तो यह आपके पारिवारिक रिश्तों में खलल पैदा कर सकते हैं। ये नियम विशेषकर उन लोगों पर लागू होते हैं जोकि वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं। उन्हें तो इन शास्त्रीय नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। अन्यथा आपके रिश्ते कमजोर या फिर टूट भी सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अंतर्गत कुछ ऐसी चीजों या वस्तुओं का उल्लेख मिलता है जिन्हें अगर आप अपने साथ रखकर सोते हैं तो ये आपके और आपके पति के रिश्तों को तोड़ने का काम कर सकते हैं। ये वस्तुएं बहुत ही सामान्य हैं जो अकसर हम सभी लोग अपने साथ रखकर सो जाते हैं। लेकिन ये कही ना कही हमारे मस्तिक पर अपना नकारात्मक प्रभाव डालती ही हैं। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
1. दवाईयां
आप में से कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रात को दवाई लेकर सोना होता है। या सुबह उठते ही दवाई खानी होती है। ऐसे में आप सहूलियत के लिए उन दवाईयों को अपने पास रखकर सो जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। दवाइयां या हर प्रकार के मेडिकल समान को आप अपने बिस्तर से दूर ही रखकर सोए।
2. जूते
अकसर लोग अपने बेड या बिस्तर के पास ही अपने जूते उतार कर सो जाते हैं ताकि जब सुबह जब उठना हो तो जूते-चप्पल ढ़ूढ़ने में मशक्कत ना करनी पड़े। लेकिन ध्यान रखें ऐसा करने से आपके रूम और वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। इसलिए इन्हें खुद से दूर रखकर ही सोए।
3. पर्स
माना जाता है कि अपने सिराहने पर्स या वाइलेट रखकर सोने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। ऐसा करने से आपके खर्च भी वेबजह बढ़ जाते हैं। आपका ऐसा करना आपके रिश्तों की गर्माहट और उनकी मधुरता को भी कम करता है। इसलिए ऐसा करने से आपको बचना चाहिए।
4. पानी
अपने सिराहने पानी रखकर सोना बहुत ही सामान्य बात है। लेकिन वास्तु शास्त्र की नजर में आपका ऐसा करना सही नहीं है। आपके ऐसा करने से चंद्रमा नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। जिससे आपका मानसिक संतुलन भी अच्छा नहीं रहता है। ऐसा व्यक्ति अनेक बीमारियों की चपेट में भी आ जाता है।
5. चाबियां
अकसर महिलाओं को घर की चाबियां अपने साथ रखकर सोने की आदत होती है। चाबियों को अपने तकिये के नीचे रखे बिना महिलाओं को नींद नहीं आती है। परन्तु वास्तु शास्त्र की नजर में यह एक भूल ही मानी जाती है। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्याओं का बोल-बाला रहता है। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में भी दरार आती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS