vastu shastra: सुबह उठते ही करें ये काम, खुल जाएंगे आपके भाग्य के द्वार

vastu shastra: सुबह उठते ही करें ये काम, खुल जाएंगे आपके भाग्य के द्वार
X
vastu shastra: वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि अगर आप अपने भाग्य के दरवाजे को खोलना चाहते हैं तो आप जैसे ही सुबह उठते हैं तो आपको ये छह काम जरुर करने चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा कुछ ना कुछ सिखाते रहे हैं।

vastu shastra: वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि अगर आप अपने भाग्य के दरवाजे को खोलना चाहते हैं तो आप जैसे ही सुबह उठते हैं तो आपको ये छह काम जरुर करने चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा कुछ ना कुछ सिखाते रहे हैं। जिससे जीवन में कोई समस्या ना हो। हमारे देश और समाज में संस्कार का विशेष महत्व है। ये सभी कार्य ना केवल आपकी भलाई के लिए होते हैं बल्कि आपकी तरक्की को भी प्रभावित करते हैं। शास्त्रों में भी कुछ बातें बताईं गई हैं। जिनको पूरा करने से आपका दिन बेहतर हो जाएगा। तो आइए जाने ऐसे ही उपायों के बारे में जिनको करने से ना केवल आपके भाग्य में वृद्धि होगी बल्कि आपके लिए धन-लाभ के द्वार भी खुल जाएंगे।

1. सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करने चाहिए।

2. जमीन पर पैर रखने से पहले पृथ्वी माता से क्षमा मांगनी चाहिए। शास्त्रों में धरती को हमारी माता बताया गया है। जोकि हमारा बोझ उठाती है। ऐसा करने से आपके सभी दोष दूर होते हैं। और शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

3.कहा जाता है कि सुबह प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। और स्नान करते समय सभी तीर्थ स्थलों और पवित्र नदियों के नाम का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी तीर्थों का पुण्य मिलता है। और अगर संभव हो सके तो प्रतिदिन थोड़ा गंगाजल पानी में मिलाकर स्नान करें।

4. स्नान करने के बाद तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है। और आत्मा और मन को ऊर्जा मिलती है। साथ ही कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति रहती है। इसका असर हमारी बुद्धि पर पड़ता है। और मान-सम्मान के साथ आर्थिक वृद्धि भी होती है।

5. ऐसा बताया जाता है कि भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करने के बाद तुलसी को जरुर जल चढ़ाए। और घर के मंदिर में पूजा-पाठ करनी चाहिए। अगर संभव हो सके तो गाय को भी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। और हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

6. अगर सुबह आप आफिस या जरुरी काम से बाहर जा रहे हैं तो सबसे पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए। और फिर देवी-देवताओं का ध्यान करें। साथ ही बच्चों को भी माता-पिता के चरण अवश्य छूने चाहिए। घर से बाहर निकलते समय नासिका में जो स्वर चल रहा हो सर्वप्रथम उसी पैर को घर से बाहर निकालना चाहिए।

वास्तुशास्त्र में अपना भाग्य खोलने के लिए सुबह उठते ही ये काम करने के बारे में बताया गया है।

Tags

Next Story