Vastu Shastra: सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें अब बरसेगी भगवान की कृपा

Vastu Shastra: सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें अब बरसेगी भगवान की कृपा
X
Vastu Shastra: अकसर लोगों को कहते सुना होगा कि, अगर सुबह की शुरूआत अच्छी हो तो सारा दिन अच्छा ही गुजरता है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में इसके लिए कुछ बातें भी बतायी गयी हैं। जिसके मुताबिक, अगर सुबह आंखें खुलने पर किसी अच्छी चीज के दर्शन हो जाए तो दिन मंगलमय हो जाता है।

Vastu Shastra: अकसर लोगों को कहते सुना होगा कि, अगर सुबह की शुरूआत अच्छी हो तो सारा दिन अच्छा ही गुजरता है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में इसके लिए कुछ बातें भी बतायी गयी हैं। जिसके मुताबिक, अगर सुबह आंखें खुलने पर किसी अच्छी चीज के दर्शन हो जाए तो दिन मंगलमय हो जाता है। लेकिन कुछ लोग जाने अनजाने में कुछ ऐसे काम कर जाते हैं, जिससे उनका उस दिन बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं सुबह उठकर किन कामों को करने से बचना चाहिए और कौन से काम करने चाहिए।

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सुबह उठते ही आईना देखने की आदत होती है। लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में सुबह-सुबह आईना देखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि, जब हम लोग सुबह सोकर उठते हैं तो हमारे शरीर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। जिसका असर सबसे अधिक हमारे चेहरे पर होता है। उठते ही आईना देखने से नकारात्मक ऊर्जा हमारी आंखों के जरिए हमारे शरीर के अंदर प्रवेश कर जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि, सुबह उठकर कभी भी आईना नहीं देखना चाहिए। इसीलिए सुबह उठने के बाद ही हमेशा सबसे पहले मुंह धोकर ही आप आईना देख सकते हैं।

वहीं कई लोग कहते हैं कि, अगर आईना में अपना चेहरा नहीं देखा तो किसका चेहरा देखना चाहिए?

सुबह उठते ही मनुष्य को अपने ईष्टदेव का चेहरा देखना चहिए। क्योंकि सुबह सोकर उठने के बाद हर व्यक्ति के चेहरे पर अलग-अलग भाव होते हैं। ऐसे में जब व्यक्ति का चेहरा देखते हैं तो उस व्यक्ति की नकारात्मकता भी हमारे अंदर प्रवेश कर सकती है। इससे बचने के लिए सुबह उठते ही अपने ईष्ट के दर्शन करना चाहिए। ताकि उनका निर्विकार स्वरूप आपको दिनभर के लिए ताजगी और ऊर्जा से लबरेज कर दे।

हिन्दू धर्म की कुछ मान्यता और संस्कारों के अनुसार, बचपन से ही लोगों को एक बात सिखायी जाती है, जिसके अनुसार, सुबह उठकर अपनी हथेली देखना और हथेली देखते हुए एक श्लोक का जाप करना।

श्लोक

कराग्रे वसते लक्ष्मी:

करमध्ये सरस्वती

करमूले तु गोविन्द:

प्रभाते करदर्शनम।।

धर्मशास्त्रों के अनुसार, हाथ के अग्रिम भाग में माता लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती और मूल में भगवान विष्णु का वास होता है। सुबह उठते ही पूजाघर तक जाते समय हम कई चीजों को देखते हैं, इसीलिए सुबह उठते समय अपनी आंखें और हथेली को खोले और मन में विराजमान ईश्वर का दर्शन करें। कहा जाता है कि, अगर सुबह-सुबह आप इस तरह से करते हैं तो आपका यह लक्षण बेहद ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे सुबह-सुबह करना आपके दिन की शुरूआत काफी अच्छी होगी और आपके सारे कष्ट कट जाएंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story