Vastu Shastra : फॉलो करें ये वास्तु टिप्स, आपको आएगी अच्छी नींद

Vastu Shastra :  फॉलो करें ये वास्तु टिप्स, आपको आएगी अच्छी नींद
X
Vastu Shastra : अधिकतर लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती है, ऐसे लोग रातभर करवटें बदलते रहते हैं और तब भी वे लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। वहीं नींद ना आने का कारण कई बार शोर-शराबा भी होता है तो कई बार बेड पर लगे गद्दे भी अच्छी नींद ना आने का प्रमुख कारण हो सकते हैं और इसी कारण से लोगों को नींद आने में परेशानी होती है।

Vastu Shastra : अधिकतर लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती है, ऐसे लोग रातभर करवटें बदलते रहते हैं और तब भी वे लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। वहीं नींद ना आने का कारण कई बार शोर-शराबा भी होता है तो कई बार बेड पर लगे गद्दे भी अच्छी नींद ना आने का प्रमुख कारण हो सकते हैं और इसी कारण से लोगों को नींद आने में परेशानी होती है। अच्छी नींद के लिए कई बार आपको अपने घर का वास्तु शास्त्र सही करना भी आवश्यक होता है। क्योंकि कई बार नींद ना आने का मुख्य कारण घर का वास्तुदोष भी होता है। तो आइए जानते हैं, नींद से जुड़े वास्तु के उपायों के बारे में...

अगर आप रात्रि में अच्छी तरह से सोना चाहते हैं तो आग से जुड़ी कोई भी चीज दक्षिण-पूर्व दिशा में ना रखें। साथ ही घर की उत्तर दिशा, जैसे ईशान कोण में हल्की वस्तुओं को रखना चाहिए। इन उपायों को करने से मन को शांति मिलती है और नींद भी अच्छी आती है।

अगर आपने अपने घर के अंदर पौधे लगा रखे हैं तो उनमें रोजाना पानी जरुर दें। ये ध्यान रखें कि, आपके पौधे किसी भी स्थिति में सूखने ना पाएं। उन पौधों का सूख जाना आपके घर में अशांति लेकर आ सकता है।

साथ ही अपने घर में ओवरहेड, वाटर टैंक की व्यवस्था दक्षिण-पश्चिम की दिशा में करें। ऐसा करना आपके लिए काफी शुभ माना जाता है।

अपने घर में आप जो भी बिजली के उपकरण प्रयोग में लाते हैं, उनकी नियमित देखभाल करते रहें। खराब चीजें दुर्घटना कराने में सहायक होती हैं। वहीं ये चीजें मानसिक तनाव का भी एक कारण होती हैं।

वहीं घर के किसी भी कमरे में कांटे वाले गुलदस्ता भूलकर भी ना लगाएं।

रात को अगर आप अच्छे से सो नहीं पाते हैं तो आप दक्षिण दिशा की ओर भूलकर भी पैर करके ना सोएं। ऐसा करने से मन में घबराहट होती है और बैचेनी जैसी परेशानी होती है।

साथ ही बेडरूम के द्वार की ओर सिर करके भी नहीं सोना चाहिए। इसके बजाय आप पूर्व दिशा में सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके सो सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story