Vastu Shastra: मनी प्लांट का पौधा भूलकर भी ना करें गिफ्ट, वरना...

Vastu Shastra: मनी प्लांट का पौधा भूलकर भी ना करें गिफ्ट, वरना...
X
Vastu Shastra: कहते हैं कि, जिनके घर में मनीप्लांट लगा होता है। उन्हें धन से जुड़ी किसी तरह की समस्या नहीं होती है। इसीलिए इसे लोग गिफ्ट भी देने लगे हैं। वहीं आजकल गिफ्ट में पौधे देने का प्रचलन बढ़ गया है।

Vastu Shastra: कहते हैं कि, जिनके घर में मनीप्लांट लगा होता है। उन्हें धन से जुड़ी किसी तरह की समस्या नहीं होती है। इसीलिए इसे लोग गिफ्ट भी देने लगे हैं। वहीं आजकल गिफ्ट में पौधे देने का प्रचलन बढ़ गया है। जोकि पर्यावरण के लिहाज से बहुत ही अच्छा है, परन्तु कभी आपने यह सोचा है कि, उपहार में जो मनीप्लांट आप का पौधा आपने दिया दिया है वह आपके लिए और आपने जिसको दिया है उसके लिए कितना फायदेमंद साबित होगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा, इस दौरान ना करें ये गलतियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और शुक्र ग्रह सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी को भी यह पौधा उपहार में देते हैं तो इससे शुक्र ग्रह नाराज होता है और आपके जीवन में कई तरह की परेशानी शुरु हो सकती हैं। इसीलिए ऐसा करने से आपको बचना चाहिए।

वहीं मनी प्लांट लगाते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट को नहीं रखें, क्योंकि उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

मनी प्लांट का पौधा शुक्रवार के दिन लगाना चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्रवार के दिन मनी प्लांट कटिंग व कटाई का काम ना करें। इससे शुक्र ग्रह क्रोधित होते हैं।

मनी प्लांट बड़ी ही तेजी से फलता-फूलता है। इसीलिए इस बात का ध्यान रखें कि, इसकी लताएं जमीन को स्पर्श ना करें।

अगर मनी प्लांट के पत्ते सूख जाते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें और उन्हें घर में ना रखें।

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। क्योंकि बाहरी वातावरण में यह पौधा जल्दी सूख जाता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि, घर के मुख्यद्वार पर मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाएं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story