Vastu Shastra : घर से निकाल दें ये सात टूटी चीज, बनती हैं दरिद्रता का बड़ा कारण

- जानें, वास्तु टिप्स
- जानें, अपने घर में क्या नहीं रखना चाहिए।
VaStu Shastra : वास्तु के मुताबिक घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पौराणिक काल से ही मनुष्य कुछ ना कुछ उपाय करता आया है। यानी कि पौराणिक काल से ही वास्तु से संबंधित अनेक परंपराएं मानव समाज का अंग रही हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपनी समृद्धि की कामना करता है। वहीं सभी घरों में अनेक प्रकार की वस्तुएं टूटी-फूटी अवस्था में होती है अथवा खराब होने के बावजूद किसी कोने में पड़ी रहती हैं। जो कि उस घर और परिवार में परेशानी का कारण बनती हैं। वास्तु शास्त्र में सात चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें टूटी-फूटी अथवा खराब होने पर घर के अंदर नहीं रखना चाहिए और जल्दी से जल्दी इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। अगर ये चीजें खराब अवस्था में घर में मौजूद रहती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी लोगों पर पड़ता है। जिससे परिवार में मानसिक तनाव बढ़ता है और शुभ और धन प्राप्ति के कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही सात चीजों के बारे में जोकि क्षतिगस्त अवथा में दरिद्रता का कारण बनते हैं।
ये भी पढ़ें : Mangala Gauri Vrat 2021 : साल 2021 में मंगला गौरी व्रत कैसे करें, जानें कथा, महत्व और पूजा विधि
- कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।
- टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
- खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।
- यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।
- यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
- घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS