vastu shastra: जानिए किस दिशा में सिर रखकर सोने पर मिलता है भगवान कुबेर का आशीर्वाद और होता है लाभ

vastu shastra: नींद लेना हमारे जीवन की एक दैनिक दिनचर्या है। प्रत्येक व्यक्ति दिन में मेहनत करने के पश्चात रात्रि के समय में शकून की नींद चाहता है। किन्तु कुछ व्यक्तियों को सोते समय किस दिशा में सिर होना चाहिए इसका पता ही नहीं होता है। और रात्रि के समय में व्यक्ति को नींद ना आना, बेचैनी होना या गंदे सपने आना ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गलत दिशा में सिर रखकर सोने से यह परेशानियां तो व्यक्ति के जीवन में होती ही हैं साथ ही गलत दिशा में सिर व पैर होने पर व्यक्ति के जीवन में और भी परेशानियां होती हैं। जैसे मानसिक तनाव, उन्नति में रूकावटें, बीमारियों का शरीर में प्रवेश, दांपत्य सुख में कमी, धन की कमी आदि। तो आइए जानते हैं कि किस दिशा में सिर रखकर सोने से होते हैं अनेकों लाभ और मिलता है भगवान कुबेर का आशीर्वाद।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। पूर्व दिशा में सिर करके सोने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। और गंदे सपने नहीं आते। जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान और शक्तिवान महसूस करते हैं।
पूर्व दिशा को कुबेर की दिशा भी माना जाता है। इस दिशा में सिर करने पर कुबेर का पूरा आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि आप स्वयं का व्यवसाय करते हैं या नौकरी- पेशा करते हैं तो आपको पूर्व दिशा में सिर करके ही सोना चाहिए।
इस दिशा में सिर करके सोने पर करियर में उन्नति मिलती है। साथ ही अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो भी आपको पूर्व दिशा में सिर करके सोना चाहिए। पूर्व दिशा में सिर करके सोने पर आपकी एकाग्रता बढ़ती है। और विद्या के क्षेत्र में आपको श्रेष्ठ मौका मिलता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS