वास्तु के अनुसार ऐसा हो आपका दरवाजा नहीं होगी आर्थिक तंगी, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

वास्तु के अनुसार ऐसा हो आपका दरवाजा नहीं होगी आर्थिक तंगी, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा
X
वास्तु शास्त्र में बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और जीवन में बार-बार पैसों की दिक्कत होती है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों को करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी और आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी। आइए जानते हैं आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए वास्तु के आसान उपाय।

द्वार लाल या मैरुन रंग में रंगवाएं

धन की वृद्धि में घर के मैन गेट का बहुत महत्व होता है। घर का द्वार ही एक ऐसी जगह है जो आवगमन का स्थान होता है। साथ ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी यहीं से होता है। इसीलिए से धन वृद्धि में भी दरवाजे का बहुत महत्व होता है। इसलिए सुबह उठकर दरवाजा खोलते समय सबसे पहले मां लक्ष्मी का स्मरण करें और उसके बाद दरवाजा खोलें। घर के दरवाजे को काला रंग छोड़कर अन्य किसी भी डार्क रंग से रंगवाना चाहिए। चाहे तो अपने घर के दरवाजे को लाल या मैरुन रंग में रंगवा सकते हैं। ये रंग शुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।

शुभ-लाभ,स्वास्तिक, ॐ बनवाएं

दरवाजे पर शुभ-लाभ,स्वास्तिक, ॐ आदि चिन्हों का प्रयोग करना चाहिए। ये प्रतीक अति शुभ होते हैं। घर के दरवाजे पर गणेश जी की प्रतीमा लगाएं। सुबह को दरवाजा खोलते समय इन चिन्हों को प्रणाम करें और माता लक्ष्मी का स्मरण करें। नियमित रुप से ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

माता लक्ष्मी का ध्यान कर खोलें द्वार

अगर आपके घर का दरवाजा लाल या मैरुन रंग का नहीं है तो आप इन रंगों से अपने घर के दरवाजे पर डिजाइन बनवा सकते हैं। सुबह दरवाजा खोलते समय डिजाइन की तरफ देखकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में पैसों की तंगी नहीं रहती है।

नाभि पर लगाएं गुलाब का इत्र

सुबह उठकर गुलाब का इत्र मां दुर्गा काे अर्पित करने के बाद कुछ खाने से पहले अपनी नाभि पर लगाएं। उसके बाद ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होती है। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Tags

Next Story