Adhik Maas 2023: मलमास खत्म होने से पहले करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Adhik Maas 2023: मलमास खत्म होने से पहले करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा
X
Adhik Maas 2023: अब मलमास का समापन होने वाला है। इससे पहले घर की दुख-दरिद्रता को हटाने के लिए विशेष उपाय करें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Adhik Maas 2023: सावन में अधिक मास का संयोग 19 साल बाद बना है। ये मलमास महीना अब समाप्त होने वाला है। यह महीना सभी के लिए बहुत ही खास है। इस अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस महीने में सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। वहीं, इस अधिक मास में कुछ विशेष उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है। वे कौन-कौन से कार्य हैं, जिनको मलमास में करने से धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की भी कृपा बनी बनी रहती है। आइये हम जानते हैं कि मां लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान को कैसे खुश करें।

अखंड ज्योति जलाना बेहद शुभ

धार्मिक शास्त्रों की मानें तो घर के मंदिर में लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने अखंड ज्योत प्रज्वलित करें। इसके साथ ही आप 11 कन्याओं को भोजन कराएं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की भक्तों पर विशेष कृपा बनी रहती है। साथ ही विष्णु भगवान का भी आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें... किसी को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, होने लगेगी आर्थिक तंगी

तुलसी को करें जल अर्पित

हिन्दू पंचांग के अनुसार, जीवन में तुलसी जी का बहुती ही महत्व है। इसमें माता लक्ष्मी की वास माना जाता है। वहीं, इस अधिक मास या फिर मलमास में सुबह के समय स्नान कर तांबे के लोटे में जल अर्पित करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके बाद तुलसी की परिक्रमा करते हुए ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story