Adhik Maas 2023: जानें अधिक मास में जन्मे बच्चे का कैसा होता है नेचर और भविष्य

Adhik Maas 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का अधिक मास की शुरुआत 18 जुलाई 2023 से हो चुकी है। यह 16 अगस्त 2023 तक चलेगा। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से अधिक मास बहुत ही खास माना गया है। अधिक मास हर तीन साल पर बाद आता है। यह मास भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह को पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहा जाता है। इस माह में जन्मे बच्चों का नेचर और फ्यूचर भी लोगों से अलग होता है। तो आइए अधिक मास में जन्मे बच्चों का नेचर और फ्यूचर के बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- August Festival List 2023: अगस्त में पड़ रहा ये दुर्लभ संयोग, जानें महीने का व्रत और त्योहार लिस्ट
अधिक मास में जन्मे बच्चों का नेचर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अधिक मास में जन्मे बच्चे दिमागी तौर पर काफी बुद्धिमान और चालाक होते हैं। इनके सोचने-समझने की क्षमता दूसरे बच्चों की अपेक्षा काफी अधिक होती है। इस माह में जन्म लेने वाले बच्चे अपना जीवन स्वतंत्र रूप से जीना पसंद करते हैं। साथ ही ये कोई भी मुश्किल कार्य आसानी से कर लेते हैं। इन बच्चों में लीडरशिप वाले सारे गुण मौजूद होते हैं। ऐसे बच्चे जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते है, जिसके कारण ये अपने जीवन में सभी तरह की सफलता प्राप्त कर लेते हैं।
अधिक मास में जन्मे बच्चों का फ्यूचर
पुरुषोत्तम मास में जन्मे बच्चों में लोगों का नेतृत्व करने की क्षमता स्वाभाविक रूप से हो जाती है। इस माह में जन्म लेने वाले बच्चे भविष्य में सफल लीडर या बड़े अधिकारी बनते हैं। इन बच्चों को बिजनेस में भी बड़ी सफलता मिलती है। ये किसी भी कार्य को जिम्मेदारी के साथ करते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले बच्चों का परिवार में वर्चस्व बना रहता है। साथ ही उनकी लव लाइफ सफल रहती है।
ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2023: सावन के तीसरे सोमवार को ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, ये रही पूजा की संपूर्ण विधि
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS