Adhik Maas Amavasya 2023: आज है अधिकमास की अमावस्या, पितरों को खुश करने के लिए करें ये उपाय

Adhik Maas Amavasya 2023: आज है अधिकमास की अमावस्या, पितरों को खुश करने के लिए करें ये उपाय
X
आज यानी 16 अगस्त (16 august Amavasya 2023) को अधिक मास की अमावस्या (Adhik Maas Amavasya 2023) है। हिंदू धर्म में अमावस्या को बेहद खास माना जाता है।

Amavasya 2023 : आज यानी 16 अगस्त (16 august Amavasya 2023) को अधिक मास की अमावस्या (Adhik Maas Amavasya 2023) है। हिंदू धर्म में अमावस्या को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि अधिकमास अमावस्या के दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान दान करने से पुण्य मिलता है। इसके साथ ही इस अमावस्या (Amavasya kab hai) के दिन पितरों का श्राद्ध करने से पितृदोष, काल सर्प दोष और शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। पितृदोष से मुक्ति के लिए यह अमावस्या बेहद अहम मानी जाती है और पूरे विधि विधान से पूजा कर आप अपने पितरों को मना सकते हैं।

अधिकमास अमावस्या का शुभ मुहूर्त (Adhik Maas Amavasya 2023 Shubh Muhurat)

कहा जा रहा है कि अधिकमास में अमावस्या का ऐसा संयोग 3 साल बाद बन रहा है। इसलिए आप इस बार पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तिथि को अमावस्या होती है। इस बार अधिकमास की अमावस्या तिथि 15 अगस्त को दिन में 12 बजकर 42 मिनट से शुरू हो गई है, जो 16 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट रहेगी।

अधिकमास अमावस्या पर ऐसे करें पूजा

-अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।

-इसके बाद 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

-वहीं भगवान सूर्य और माता तुलसी को जल चढ़ाएं। आप चाहे तो तुलसी को पीपल के पेड़ पर रखकर। दही, दूध, चंदन, हल्दी, और चावल चढ़ा सकते हैं।

-इसके अलावा आप तुसली माता की परिक्रमा भी लगा सकते हैं।

-इमावस्या के दिन आप शिवलिंग पर भी जल चढ़ाएं।

पितरों को खुश करने के लिए करें ये उपाय

-आप आज के दिन अपने घर के आस-पास में मौजूद गाय को चावल अर्पित करें।

-पूजा अर्चना के दौरान पितरों के लिए अपने घर में भोजन बनाएं और उनके नाम का भोजन निकालकर गाय को दें।

-इसके अलावा आप चाहें तो गरीबों को वस्त्र, भोजन और मिठाई का दान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान

Tags

Next Story