Adhik Maas Purnima 2020 Calendar/ अधिक मास पूर्णिमा 2020 कैलेंडर

Adhik Maas Purnima 2020 Calendar : अधिक मास पूर्णिमा 1 अक्टूबर 2020 (Adhik Maas Purnima 1 October 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान सत्यानारयण की कथा (Lord Satyanarayan Katha) पढ़ना और सुनना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको भगवान सत्यनारायण की कथा कब करानी चाहिए। अगर नहीं तो आप अधिक मास पूर्णिमा का कैलेंडर जानकर यह आसानी से पता लगा सकते हैं तो चलिए जानते हैं अधिक मास पूर्णिमा का कैलेंडर।
अधिक मास कैलेंडर 2020 (Adhik Maas Purnima Calendar 2020)
तिथि | पूर्णिमा |
दिन | गुरुवार |
माह | अश्विन मास |
वृद्धि योग | रात 08 बजकर 27 मिनट तक |
अभिजित मुहूर्त मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक |
नक्षत्र | उत्तर भाद्रपद |
योग | वृद्धि |
करण | बव |
चंद्रमा | मीन राशि |
सूर्य राशि | कन्या राशि |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 5 बजकर 55 मिनट से शाम 06 बजकर 19 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 46 मिनट से अगले दिन रात 12 बजकर 35 मिनट तक |
राहुकाल | दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से शाम 03 बजकर 09 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:14 ए एम |
सूर्यास्त | 06:07 पी एम |
अधिक मास पूर्णिमा के दिन ग्रह स्थिति (Adhik Maas Purnima Ke Din Grah Stithi)
अधिक मास पूर्णिमा के दिन ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में रहेगा।वहीं यदि सूर्य की बात करें तो सूर्य कन्या राशि में, मंगल मेष राशि में वक्री, शुक्र सिंह राशि में,राहु वृषभ राशि में, गुरु धनु राशि में,केतु वृश्चिक राशि में, बुध तुला राशि में, और शनि अपनी स्वंय की राशि मकर में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से यह दिन काफी शुभ रहेगा। वहीं इस दिन अधिक मास पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा का कई गुना लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS