Adhik Maas Purnima 2020 Date:अधिक मास पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन भर रहेगा धन और सुख समृद्धि का साथ

Adhik Maas Purnima 2020 Date: अधिक मास पूर्णिमा 1 अक्टूबर 2020 (Adhik Maas Purnima 1 October 2020) को पड़ रही है। इस पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा (Lord Satyanarayan Puja) की जाती है। लेकिन अधिक मास पूर्णिमा पर दान को भी विशेष महत्व दिया जाता है और यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करते हैं तो आपको जीवन में धन, धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी तो चलिए जानते हैं अधिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान।
अधिक मास पूर्णिमा राशि के अनुसार दान (Adhik Maas Purnima Rashi Ke Anusar Daan)
मेष राशि- मेष राशि के जातको को अधिक मास पूर्णिमा पर गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातको को अधिक मास की पूर्णिमा पर मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन राशि- अधिक मास पूर्णिमा पर मिथुन राशि के जातको हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।
कर्क राशि - कर्क राशि के जातको अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि- अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर सिंह राशि के जातको को गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए।ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि - कन्या राशि के जातको को अधिक मास की पूर्णिमा पर जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए।ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
तुला राशि - यदि आपको जीवन में ऐश्वर्य चाहिए तो आप अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर नौ वर्ष से छोटी कन्याओं को खीर का दान अवश्य करें।
वृश्चिक राशि - अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर वृश्चिक राशि के जातको को गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए।ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।
धनु राशि - धनु राशि के जातको को अधिक मास पूर्णिमा पर किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
मकर राशि - अधिक मास की पूर्णिमा पर मकर राशि के जातक को कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातको को अधिक मास की पूर्णिमा पर काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
मीन राशि - अगर आपके आपके घर में अत्याधिक कलह रहता है तो आप अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS