Adhik Maas Purnima 2020 Date : अधिक मास पूर्णिमा पर भूलकर भी करें ये काम, नहीं तो हो सकता है आपका सर्वनाश

Adhik Maas Purnima 2020 Date : अधिक मास पूर्णिमा पर भूलकर भी करें ये काम, नहीं तो हो सकता है आपका सर्वनाश
X
Adhik Maas Purnima 2020 Date : अधिक मास पूर्णिमा (Adhik Maas Purnima) मलमास में आने वाली पूर्णिमा है। इसलिए इस पूर्णिमा ( Purnima) को अधिक महत्व दिया जाता है।इसी कारण से अधिक मास पूर्णिमा पर कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो काम जो अधिक मास पूर्णिमा पर बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

Adhik Maas Purnima 2020 Date : अधिक मास पूर्णिमा 1 अक्टूबर 2020 (Adhik Maas Purnima 1 October 2020) को पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार यह पूर्णिमा तिथि (Purnima Tithi) बहुत ही विशेष मानी जाती है। जिसमें पूजा पाठ, जप और तप के कई गुना फल प्राप्त होते हैं।लेकिन इस दिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं जो आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए और यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अधिक मास पूर्णिमा पर क्या न करें (Adhik Maas Purnima Per Kya Na Kare)

1. अधिक मास पूर्णिमा पर आपको देर तक नहीं सोना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

2.आपको इस दिन अपने घर को गंदा बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

3.अधिक मास पूर्णिमा पर काले रंग के वस्त्र पहनना वर्जित माना गया है। इसलिए भूलकर भी इस दिन काले रंग के वस्त्र न पहनें।

4.इस दिन आपको भूलकर भी शारीरीक संबंध नहीं बनाने चाहिए।

5. अधिक मास पूर्णिमा पर आपको नाखून, बाल और शेविंग आदि बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

6. इस दिन भूलकर भी किसी निर्धन व्यक्ति, बुजुर्ग या ब्राह्मण का अपमान न करें।

7. आपको इस दिन किसी पशु या पक्षी को न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए। ऐसा करने से आप पर कई तरह के संकट आ सकते हैं।

8.अधिक मास पूर्णिमा पर आपको किसी को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए और न हीं किसी निंदा करनी चाहिए।

9.इस दिन भूलकर भी आपको अपने घर में कलह नहीं करना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मीं आपसे नाराज हो सकती हैं।

10.अधिक मास पूर्णिमा पर अपने घर में शराब और मांसाहार का प्रयोग भी बिल्कुल न करें। ऐसा करने से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है।

Tags

Next Story