Adhik Maas Purnima 2020 Date And Time : अधिक मास पूर्णिमा व्रत के नियम

Adhik Maas Purnima 2020 Date And Time : अधिक मास पूर्णिमा व्रत के नियम
X
Adhik Maas Purnima 2020 Date And Time : अधिक मास पूर्णिमा 1 अक्टूबर 2020 (Adhik Maas Purnima 1 October 2020) को पड़ रही है। इस दिन व्रत रखने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। लेकिन आपको अधिक मास पूर्णिमा व्रत पर कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। जिससे आप से किसी भी प्रकार की कोई गलती न हों तो आइए जानते हैं अधिक मास पूर्णिमा व्रत के नियम (Adhik Maas Purnima Fast Rules)

Adhik Maas Purnima 2020 Date And Time : अधिक मास पूर्णिमा व्रत (Adhik Maas Purnima Vrat) करने से जीवन के सभी पापों का अंत होता है और साथ ही भगवान सत्यनारायण (Lord Satyanarayan) का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। लेकिन आपको इस दिन कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। जिससे आपको आपके व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

अधिक मास पूर्णिमा व्रत के नियम (Adhik Maas Purnima Vrat Ke Niyam)

1. अधिक मास की पूर्णिमा पर भगवान सत्यनाराण की पूजा अर्चना की जाती है।

2. इस दिन पूजा से पहले किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपने नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान अवश्य करें।

3. अधिक मास पूर्णिमा पर व्रत से पहले भगवान सत्यानारायण के सामने हाथ में फूल,अक्षत और गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प अवश्य करें।

4.आपको इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा विधिवत करके उनकी कथा अवश्य सुननी चाहिए।

5. अधिक मास पूर्णिमा पर भगवान सत्यनाराण को पंजीरी का भोग अवश्य लगाएं और शाम को इसी से ही अपने व्रत का पारण करें।

6. यदि आप अधिक मास पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को दान अवश्य दें।

7. अगर आप अधिक मास पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो आपको इस दिन न तो झूठ बोलना चाहिए और न हीं किसी की निंदा करनी चाहिए।

8. अधिक मास पूर्णिमा पर आपको पशु और पक्षियों की सेवा भी अवश्य करनी चाहिए।

9. आपको इस दिन अपने पितरों के नाम से भी दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको न केवल अपने पितरों का बल्कि भगवान सत्यनारायण का भी आशीर्वाद मिलेगा।

10. अगर आप अधिक मास पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो आपको इस दिन भूलकर भी अपने घर में कलह बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

Tags

Next Story