Adhik Maas Purnima 2020 Kab Hai : अधिक मास पूर्णिमा पर जरूर करें दीपदान, भर जाएगा आपका धन का भंडार

Adhik Maas Purnima 2020 Kab Hai : अधिक मास पूर्णिमा (Adhik Maas Purnima) पर दीप दान (Deep Daan) को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन दीप दान करने से कई शुभफलों की प्राप्ति होती है। वैसे तो अधिक मास में रोज ही एक दीप दान करना चाहिए। लेकिन जो व्यक्ति पूरे अधिक मास में दीप दान नहीं कर सकते वह अधिक मास की पूर्णिमा पर दीप दान अवश्य करें। इसके अलावा क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है अधिक मास पूर्णिमा पर दीप दान करना आइए जानते हैं...
अधिक मास पूर्णिमा पर दीप दान का महत्व (Adhik Maas Purnima Deep Daan Ka Mahatva)
शास्त्रों में कार्तिक मास और अधिक मास में दीप दान का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। अधिक मास में वैसे तो प्रत्येक दिन एक दीप दान अवश्य करना चाहिए। लेकिन यदि आप रोज एक दीप दान नहीं कर सकते तो अधिक मास की पूर्णिमा पर दीप दान अवश्य करें। इस दिन दीप दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।अधिक मास की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन दीप दान करने से भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अधिक मास में दीप दान करने वाले व्यक्ति को अपने सभी कष्टों से मुक्ति मिलती और उसे जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीप दान अवश्य करना चाहिए यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपने नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान अवश्य करें। इसके बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करके उनके आगे एक दीपक अवश्य जलाएं।
इसके बाद शाम के समय भी भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और तुलसी के पौधे के नीचे एक दीपक जलाएं। तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने के बाद किसी पवित्र नदी के तट पर भी दीपक जलाएं और यदि आपके घर के पास कोई पवित्र नदी नहीं है तो आप जहां पर पानी रखते हैं वहां पर एक दीपक अवश्य जलाएं।शास्त्रों के अनुसार इस दिन दीप दान करने से 10 यज्ञों के बराबर फल प्राप्त होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS