Adhik Maas 2023: Sawan में घर पर करें भगवान शिव के इस शिवलिंग की पूजा, बरसेगी कृपा

Adhik Maas 2023: Sawan  में घर पर करें भगवान शिव के इस शिवलिंग की पूजा, बरसेगी कृपा
X
सावन का महीना चल रहा है, आज यानी 18 जुलाई 2023 से सावन का अधिक मास का भी शुरुआत हो गई है। शास्त्रों में इस माह में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।

Adhik Maas 2023: धार्मिक और वैदिक शास्त्रों के अनुसार, साल के 12 महीनों में सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। जो जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, वे इस माह में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आज जानेंगे कि भगवान शिव को किस तरह से प्रसन्न किया जा सकता है और उनका आशीर्वाद कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना सर्वश्रेष्ठ होता है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम माह भी कहा जाता है। कहा जाता है कि अगर आप इस महीने में शिवलिंग खरीदकर घर के मंदिर में रखते हैं साथ ही पूजा-पाठ करते हैं तो ऐसा करने से लाभ और शत्रु पराजित होता है।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की प्रिय चीजों को खरीद कर घर लाता है और उसका विधि-विधान से पूजा अर्चना करता है, तो भगवान शिव उस पर अत्यधिक प्रसन्न होने लगते हैं। ऐसे भी सावन के माह में शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस माह में भगवान शिव की पूजा-पाठ करने से उनकी असीम कृपा होती है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: भगवान शिव इस वजह से किए थे तांडव, पूरे ब्रह्मांड में मचा था हाहाकार

सावन के अधिमास में क्या न करें

अक्सर आपने देखा होगा कई लोग कुछ चीजें खरीद कर अपने घर लाते हैं, लेकिन उनकी समय-समय पर पूजा पाठ नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। इस तरह की गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। यहीं नहीं कभी भी घर के मंदिर में दो शिवलिंग नहीं रखनी चाहिए।

घर में करें शिवलिंग की पूजा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में भगवान शिव जी को पूजा करने के लिए स्फटिक की शिवलिंग या मिट्टी के बने शिवलिंग की ही पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शिव के शिवलिंग को स्पर्श करने से जातक का दुख दर्द सब दूर हो जाता है। इसलिए किसी भी जातक को नियमित रूप से शिवलिंग की पूजा-पाठ अवश्य करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023 Date: इस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें का पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story