Adhik Maas Purnima 2020 Date : जानिए क्या है अधिक मास की पूर्णिमा का महत्व

Adhik Maas Purnima 2020 Date : अधिक मास पूर्णिमा 1 अक्टूबर 2020 को पड़ रही है। पुरुषोतम मास यानी अधिक मास जप,तप और पूजा पाठ के लिए अधिक विशेष माना जाता है। लेकिन इस मास में पड़ने वाली महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिसमें स्नान के साथ साथ यदि आप कुछ और काम भी करते हैं तो आपको इसका कई गुना लाभ प्राप्त होगा।
अधिक मास की पूर्णिमा का महत्व (Adhik Maas Purnima Ka Mahatva)
शास्त्रों में अधिक मास की पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। इस साल अश्विन मास की पूर्णिमा अधिक मास में पड़ रही है। जिसकी वजह से इस पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ गया है। वैसे भी पूर्णिमा तिथि अत्ंयत ही महत्वपूर्ण होती है। पूर्णिमा तिथि पर किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं पूर्णिमा तिथि पर पूजा,हवन और यज्ञ करने से लाभ की प्राप्त होती है।
पुराणों के अनुसार अधिक मास पूजा, पाठ, यज्ञ, हवन,जाप आदि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और जो भी व्यक्ति अधिक मास में यह सब कार्य करता है। उसे इसका कई गुना लाभ प्राप्त होता है। अधिक मास की पूर्णिमा पर दान को भी विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति अपने पितरों के नाम से दान करता है। उसके दान का पुण्य फल उसके पूर्वजों को अवश्य ही प्राप्त होता है।
अधिक मास की पूर्णिमा मंत्र जाप के लिए भी विशेष मानी जाती है। यदि आप किसी मंत्र को सिद्ध करना चाहते हैं तो आप इस दिन मंत्र जाप करके उसे सिद्ध कर सकते हैं। इस दिन आपको ब्राह्मणों और निर्धन व्यक्तियों को भोजन कराकर दान अवश्य देना चाहिए।ऐसा करने से आपके पुण्य फलों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही यदि आप अधिक मास की पूर्णिमा भगवान सत्यनारायण की कथा कराते हैं तो आपको उनकी भी कृपा प्राप्त होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS