Adhik Maas Purnima 2020 Kab Hai : अधिक मास पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम,जीवन में मिलेगा लाभ ही लाभ

Adhik Maas Purnima 2020 Kab Hai : अधिक मास पूर्णिमा 1 अक्टूबर 2020 (Adhik Maas Purnima 1 October 2020) को पड़ रही है। इस दिन पूजा, पाठ,जप और तप करने से कई गुना लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन इस दिन आप इन कामों के अलावा कुछ और काम भी करते हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे तो चलिए जानते हैं अधिक मास पूर्णिमा पर कौन से काम करें (Adhik Maas Purnima Per Kon Se Kaam Kare)
अधिक मास पूर्णिमा पर क्या करें (Adhik Maas Purnima Per Kya Kare)
1.अधिक मास पूर्णिमा पर ब्रह्ममुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करना चाहिए।ऐसा करने से आपके सभी पाप समाप्त हो जाएंगे।
2. इस दिन आपको अपने घर की अच्छी तरह से साफ सफाई अवश्य करनी चाहिए और इसके बाद ही पूजा करनी चाहिए।
3. अधिक मास पूर्णिमा पर जप, तप और पूजा पाठ करने का कई गुना फल प्राप्त होता है।
4. इस दिन अपने घर में सत्यनारायण की कथा अवश्य कराएं। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो स्वंय ही सत्यनारायण की कथा पढ़ें या सुनें।
5.अधिक मास पूर्णिमा पर आपको भगवान शिव का जलाभिषेक भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई गुना लाभ की प्राप्ति होगी।
6. इस दिन खीर बनाकर उसे छलनी से ढककर चंद्रमा की रोशनी में अवश्य रखें और अगले दिन परिवार के साथ मिल बांटकर खाएं।
7.अधिक मास पूर्णिमा पितरों का तर्पण अवश्य करें। ऐसा करने से आपको पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
8.इस दिन आपको स्नान के बाद पितरों का ध्यान करते हुए सूर्यदेव को जल अवश्य देना चाहिए।
9.अधिक मास की पूर्णिमा पर आपको किसी ब्राह्मण को भोजन कराकर उसे दान दक्षिणा अवश्य देनी चाहिए।
10.इस दिन दान का विशेष महत्व होता है। इसलिए किसी निर्धन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS